खण्डवा ने जल संचय में रचा कीर्तिमान ,जल शक्ति अभियान के तहत 1.29 लाख से अधिक संरचनाओं का किया निर्माण

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रैंकिंग सूची में खंडवा रहा नंबर वन

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 खंडवा, भारत सरकार के जल शक्ति अभियान: कैच द रेन के तहत शुरू की गई “जल संचय, जन भागीदारी” पहल में खण्डवा जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जल प्रबंधन के समग्र दृष्टिकोण के तहत इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संचयन और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है, जिसका मंत्र है “जहां गिरे, जब गिरे – वर्षा का जल संचित करें।”
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि खण्डवा जिले में इस अभियान के अंतर्गत मनरेगा, 15वां वित्त आयोग, 5वां वित्त आयोग, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व और विशेष रूप से जनसहयोग के माध्यम से 1,29,046 से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण और पंजीकरण किया गया है। इनमें 12,750 रिचार्ज पिट, 1,500 रिचार्ज शाफ्ट, 23,570 डगवेल, 5,780 बोल्डर चेकडैम, 1,256 बोल्डर वॉल, 3,960 बोरी बंधान, 7,455 पत्थर/मिट्टी के फील्ड बंधान, 5,500 गली प्लग, 3,269 नाला ट्रेंच, 6,528 हैंडपंप रिचार्ज, 39,000 रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग, 58 चेकडैम/स्टॉपडैम/तालाब, 4,800 पोखर तालाब, 2,275 ड्रेन वर्क, 1,500 खेत तालाब, 68 कंटूर ट्रेंच, 750 सूखे बोर रिचार्ज, 2,462 जीर्णोद्धार कार्य और 6,560 अन्य जल संरक्षण संरचनाएं शामिल हैं।इसी के साथ खंडवा केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रैंकिंग सूची में नंबर वन रहा है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 6 सितंबर 2024 को जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा शुरू किया गया।यह कम लागत और वैज्ञानिक तरीकों से भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसका मुख्य लक्ष्य सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जल संकट और भूजल ह्रास जैसी चुनौतियों का समाधान करना है। खण्डवा जिले ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें न केवल भूजल स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि वर्षा जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा को मजबूत किया गया है।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत खण्डवा में निर्मित संरचनाएं जैसे बोरवेल रिचार्ज सिस्टम, रूफटॉप वर्षा जल संचयन, और जलाशयों का पुनरुद्धार, दीर्घकालिक और सतत जल प्रबंधन को बढ़ावा दे रही हैं। जिला प्रशासन, स्थानीय समुदायों, और विभिन्न संगठनों के सहयोग से यह अभियान जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन बन गया है। खण्डवा जिले के इन प्रयासों ने न केवल जल संरक्षण के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि सामुदायिक भागीदारी और सरकारी पहल के समन्वय से जल संकट का समाधान संभव है। यह अभियान पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है, जो यह दर्शाता है कि हर बूंद अनमोल है और इसे संरक्षित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

आत्मनिर्भरता और आत्म गौरव का प्रभावी माध्यम ग्रामीण पर्यटन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

होम-स्टे बन रहा है “अतिथि देवो भव:” के भाव को चरितार्थ करने का माध्यमप्रदेश में पर्यटकों के लिए आरंभ होगी हेलीकॉप्टर सेवामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 241 होम-स्टे का किया वर्चुअल लोकार्पणहोम-स्टे निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले 10 जिला कलेक्टर हुए सम्मानित16 ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किएमुख्यमंत्री डॉ. यादव

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान ….

दिनांक 18/06/2025 व 19/06/2025 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया माननीय सुश्री द्रौपती मुर्मू जी दिनांक 18/06/2025 को विमान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट आकर कार द्वारा एयरपोर्ट से व्हीव्हीआईपी रूट नं 01 से रेसीडेसीं जाऐंगी जिनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखते

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता

खंडवा में जल संरक्षण के लिए “जल संवाद” कार्यशाला हुई आयोजित दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 खंडवा,कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा खंडवा जिले में गिरते भूजल स्तर को रोकने एवं वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के सभी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभामे वाले 23 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण हुए सम्मानित।

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर, पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित। जनजागरूकता के लिए “सिकल सेल मित्र” पहल की होगी शुरुआत। सिकल सेल रोगियों के लिए 33 जिलों में लगाये जाएंगे विशेष शिविर। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर,राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के

Read More »