शिक्षित महिलाएं अपने देश व परिवार के विकास में अहम भूमिका निभाती है।* निर्मला भूरिया

इन्दौर 30 sep 2024शिक्षित महिलाएं अपने परिवार के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं.. साथ ही देश के आर्थिक विकास में योगदान देती हैं.. और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाती हैं। इसलिए विकसित भारत में शिक्षित महिला की भूमिका अहम है। यह विचार इंदौर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में व्यक्त किए गए .देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास इंदौर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत में शिक्षित महिला की भूमिका ये विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। डीएवीवी के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस विभाग के रमानी हॉल में हुई इस संगोष्ठी में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल भाई कोठारी, डीएवीवी की कुलगुरु प्रो रेणु जैन भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में मंत्री निर्मला भूरिया नेकहा की वे भले ही मंत्री हैं लेकिन शिक्षा से जुड़े हर कार्यक्रम में जाना पसंद करती हैं क्योंकि उसमें सीखने को काफी मिलता है। उन्होंने कहा कि वे जनजाति समाज से हैं.. और इस लिहाज से उन्हें ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेश का अनुभव है। इनमें उन्होंने अंतर पाया कि शिक्षित महिला कितना बदलाव ला सकती है.. वह घर, दुकान, व्यवसाय से लेकर देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम में महिला लेखकों द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।डॉ शालिनी गुप्ता,सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष इतिहास, शासकीय गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय मुंगावली जिला अशोकनगर, द्वारा संपादित भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के रणबाकुरें पुस्तक के चार वोल्यूम 1, 2, 3 ,4 का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक भारत की आजादी में बलिदान देने वाले उन भूले बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों पर लिखी गई है जिनका इतिहास में कहीं उल्लेख नहीं है।
इनमें एक देवी अहिल्या बाई होलकर पर आधारित तमिल पुस्तक ब्रेव आयरन लेडी और दूसरी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरे पर आधारित थी।कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास महिला कार्य की राष्ट्रीय संयोजिका शोभा पैठणकर ने न्यास के कार्यों की जानकारी साझा की। वहीं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के ओम जी शर्मा ने आयोजन की गतिविधियों को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल भाई कोठारी के अलावा डीएवीवी के अधिकारी, अलग अलग स्थानों से आईं मातृ शक्ति और युवतियाँ मौजूद रही

शेयर करे

Recent News

बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

मोरटक्का रेलवे अंडरपास पुलिया पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण, यातायात पुनः शुरू

  दैनिक आगाज इंडिया ओंकारेश्वर  ( नि प्र ) इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित मोरटक्का रेलवे फाटक पर ब्रिज नंबर 816A के अंतर्गत अंडरपास पुलिया की चैनल लॉन्चिंग का कार्य मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान आठ घंटे तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। अब कार्य

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर नगरपरिषद मे पीआईसी की बैठक संपन्न 19 प्रस्ताव सर्व समिति से पारित 

दैनिक आगाज इंडिया 22 मई 2025 ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे )नगर परिषद के सभा कक्ष में प्रेसिडेंट इन काउंसिल के साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें जनहित एवं नगर हित के विभिन्न प्रस्तावो को सर्वसम्मति से PIC सदस्यों ने श्रीमती मनीषा परिहार अध्यक्ष  की अध्यक्षता में स्वीकृति प्रदान की गई   जनहित व नगर विकास

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम ने 1.50 लाख का किया फाइन, हाथों हाथ राशि वसूल की दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 21 मई 2025। आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार वार्ड 36 के अंतर्गत स्थित MR-11 सड़क पर होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल द्वारा नगर निगम से बिना अनुमति प्राप्त किए 15 हरे-भरे पेड़ों की

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

|| विकास की बात… भाजपा के साथ ||

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इन्दौर, नंबर 1 इंदौर के देश मे नंबर 1 सांसद  शंकर लालवानी  एवं उच्च शिक्षित युवा महापौर पुष्पमित्र भार्गव विधानसभा क्षेत्र क्र 4 विधायक अयोध्या की देवी स्वरूपनी श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़  के मार्गदर्शन व उपस्थिति मे आज प्रात: वर्षा ऋतु में होने वाले जल-जमाव की समस्या

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

मल्टी का गेट लगाने का कहा तो भाजपा नेता के बेटे को मारा पीटा और धमकाया..!

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इंदौर घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव विहार कालोनी स्थित गणेश धाम मल्टी में भाजपा क्षेत्र क्रमांक 1 के मीडिया प्रभारी देवेंद्र ईनाणी का परिवार रहता है यहीं पर उनके बेटे ने आरोपी विष्णु को मल्टी का गेट लगाकर जाने की बात कही तो आरोपी नाराज होकर फरियादी शैलेंद्र

Read More »