केंद्रीय कृषि मंत्री ने महाराष्ट्र के किसानों से किया संवाद

टमाटर के खेतों में जाकर किसानों की समस्या सुनी, मंडी का दौरा किया

श्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण भी किया और पदयात्रा में भी शामिल हुए

दैनिक आगाज इंडिया 3 जून 2025 दिल्ली,

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के किसानों से संवाद किया। पुणे के नारायणगांव में केंद्रीय कृषि मंत्री ने टमाटर के खेतों में जाकर किसानों से मुलाकात की, मंडी का दौरा किया, पौधारोपण किया और पदयात्रा भी निकाली।

इस दौरान खेतों में जाकर श्री शिवराज सिंह चौहान ने वायरस अटैक के कारण टमाटर की खेती पर आए विपरीत प्रभाव की जानकारी ली साथ ही वैज्ञानिकों और अधिकारीगणों को किसानों की समस्या के निदान के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें जलवायु अनुकूल किस्मों के निर्माण में तेज गति से आगे बढ़ना होगा। ऐसी किस्में विकसित किए जाने की आवश्यकता है जो बढ़ते तापमान और क्षेत्र विशेष की जलवायु के अनुकूल उत्पादन सुनिश्चित कर सके।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसान भाई-बहनों की व्यावाहारिक समस्याएं उनसे मिलकर और खेतों में जाकर ही बेहतर तरीके से समझ आती है। शोध और कृषि में विकास का रास्ता खेतों से होकर ही गुजरता है। इसलिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के जरिएगांव-गांव जाकर किसानों से संवाद किया जा रहा है।

श्री शिवराज सिंह ने 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान से सभी लोगों को जुड़ने का आह्वान भी किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस अभियान के दौरान वह देशभर की परिक्रमा कर किसान भाई-बहनों से मिलेंगे।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

216 मरीज़ों का चयन, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

⁠नि: शुल्क घुटना प्रत्यारोपण शिविर का भव्य शुभारंभ दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 इंदौर ।स्वर्णिम फ़ाउंडेशन, आरोग्य भारती मालवा प्रांत, श्री सांईबाबा मंदिर संस्थान छत्रीबाग एवं नीमा ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क घुटना प्रत्यारोपण शिविर शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि नगर कमिश्नर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर रिंकेशकुमार वैश्य एवं गौशालाओं के उन्नयन कर्ता स्वामी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह मार्गदर्शन में खरीफ सीजन के पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 12 जून तक किया जा रहा है। अभियान के दौरान केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ कृषकों व वैज्ञानिकों का आपस में संवाद किया जा रहा है।

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जिला अस्पताल में कैंसर जागरूकता एवं सुपर स्पेशलिटी शिविर का आयोजन

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 बेतुल, जिला चिकित्सालय बैतूल के एमसीएच सेंटर में 8 जून को कैंसर जागरूकता एवं सुपर स्पेशलिटी शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार ने बताया कि शिविर का शुभारंभ बैतूल विधायक श्री हेमंत खंड़ेलवाल एवं श्री सुधाकर पवार द्वारा किया गया। बैतूल विधायक

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

आज नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही है और विभिन्न क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत कर रही है: प्रधानमंत्री

पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई भूमिका तय की है: प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक विभिन्न पहलों का ध्यान हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर रहा है: प्रधानमंत्री दैनिक आगाज इंडिया

Read More »