संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने पद्मश्री सम्मान के लिये नामांकित कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान का किया सम्मान।


दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 इंदौर  भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिये नामांकित निर्गुण लोक/कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान बहुत अच्छा और कर्णप्रिय कबीर गायन करते हैं। उनका संत कबीर के प्रति गहरा समर्पण है। वे मालवा के प्रसिद्ध लोक/कबीर गायक है। ऐसे गायक को भारत सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिये नामांकित होना केवल इंदौर के लिये ही नहीं मध्यप्रदेश और देश के लिये भी गर्व की बात है। यह बात संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने निर्गुण लोक/कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान का सम्मान करते हुए कही। संभागायुक्त श्री सिंह ने पद्मश्री के लिये नामांकित श्री भेरूसिंह चौहान का सम्मान शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कबीर गायक श्री नानूराम विशेष रूप से मौजूद थे।
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि मालवा क्षेत्र कलाकारों की भूमि है। यहां कई कलाकार हुए जिन्होंने अपनी कला से मालवा का मान-सम्मान बढ़ाया। मुझे विश्वास है पद्मश्री के लिये नामांकित श्री भेरूसिंह चौहान निर्गुण लोक/कबीर गायन को जन-जन तक पहुंचायेंगे। इस मौके पर श्री भेरूसिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं होकर सम्पूर्ण मालवा क्षेत्र का है। विशेषकर उनका जो समर्पण भाव से निर्गुण भजन गाते है।
उल्लेखनीय है कि श्री चौहान इंदौर जिले की डॉ. अम्बेडकर नगर महू तहसील के छोटे से गांव बजरंगपुरा से आते हैं। इन्हें संगीत की विरासत घर से ही मिली है। इनके पिता श्री मादू चौहान भी कबीर गायन करते थे। निर्गुण भक्ति गायक श्री भेरू सिंह चौहान पिछले 50 सालों से लोक मौखिक परंपरा को कायम रखने में अपना योगदान दे रहे हैं। ज्ञात रहे 25 जनवरी को केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्म श्री देने की घोषणा की गई, जिसमें मध्यप्रदेश के श्री भेरूसिंह चौहान (कला), श्री बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), श्री हरचंदन सिंह भट्टी (कला), श्री जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और श्रीमती सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) शामिल हैं।

शेयर करे

Recent News

देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

सेना की ताकत और मजबूत कर दो ,”अग्निपथ” योजना को तुरंत दूर कर दो।

लेखक :- प्रतीक संघवी राजकोट गुजरात यह विचार क्यों आया?! दैनिक आगाज इंडिया 16 जून 2025 राजकोट, गुजरात, आज तक मैने कभी भी सेना और उसके बारे में गहराई से नहीं सोचा था जब भी मैने अपने तहसील की साइट बनाई तब यह भी एक प्रयास रहा था की किस गांव में से कितने लोग

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह सचिव, महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की

दैनिक आगाज इंडिया 16 जून 2025 दिल्ली, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह सचिव, महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। जनगणना कराने की अधिसूचना 16 जून, 2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। जनगणना

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री Kailash Vijayvargiya जी के मार्गदर्शन में एवं IDCA अध्यक्ष श्री Akash Vijayvargiya जी व नगर अध्यक्ष श्री Sumit Mishra जी के नेतृत्व में रानी लक्ष्मी बाई मंडल के वार्ड क्रमांक 8, 9 एवं 11 में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

विकसित भारत संकल्प सभा के अंतर्गत दैनिक आगाज इंडिया 16 जून 2025 इन्दौर, इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप जी मौर्य ने सहभागिता की।कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष श्री अशोक चौहान, Kapil Tiwari Sunny (सन्नी), पार्षद दल सचेतक कमल वाघेला जी, पूर्व पार्षद नीता शर्मा

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

फादर्स डे पर सत्येंद्र साहू द्वारा लिखित किताब ने करो 7 का विमोचन सारेगामा टॉप टेन फिनालिस्ट चेतन भरंगा ने किया.

दैनिक आगाज इंडिया 16 जून 2025 भोपाल : लेखक सत्येंद्र साहू द्वारा लिखित किताब ने करो 7 का विमोचन आर के क्रिएशन द्वारा सरगम के सितारे सिंगिंग/डांस/इंस्ट्रूमेंट ऑडिशन फाइनल&प्राइज&म्यूजिकल नाईट में मुंबई से सारेगामा टॉप टेन फिनालिस्ट 2024 चेतन भरंगा जी ने किया.एल एन सिटी यूनिवर्सिटी के सौजन्य से सी एम ई ऑडिटोरियम जे के

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

हमलापुर में अवैध उत्खनन करते एक पोकलेन, एक जेसीबी, एक डंपर को किया जप्‍त

दैनिक आगाज इंडिया 16 जून 2025 बेतुल, जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने शनिवार की रात को हमलापुर स्थित नगर पालिका के तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि अवैध मुरुम खनन एवं परिवहन हो रहा

Read More »