पर्यावरण दिवस पर परिचर्चाबड़ी नदियो को अविरल निर्मल बनाने हेतुछोटी नदीयो का पुनर्जीवन जरूरी है

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर। 05/06/2025- विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरे पर चाणक्य इंस्टिट्यूट नेहरू नगर इंदौर मे कुछ सामाजिक संस्थाओ द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया जिसका विषय था छोटी नदीयो का पुनर्जीवन जिसके अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओ और पर्यावरणविदो ने अपने विचार रखे श्री सद्गुरु ग्रामीण विकास अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष और शिप्रा पुनर्जीवन अभियान के प्रमुख डॉ विकास चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया है की शिप्रा पुनर्जीवन हेतु प्रदेश मे नदी न्यास का पुनर्गठन होना चाहिए और जिसमे इंदौर देवास उज्जेन रतलाम 4 जिलो मे पर्यावरण और नदी पर कार्यरत संस्थाओ और व्यक्तियों को शामिल करके शिप्रा नदी के 181 सहायक नदी नालो पर सिहस्थ तक कार्य करने हेतु कार्ययोजना बना कर कार्य शुरू किया जाना चाहिए गंगा जल संवर्धन अभियान को सफल करने हेतु सहायक नदीयो का पुनर्जीवन आवश्यक है, सर्व समाज जनसेवक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की पानी बचना बहुत आवश्यक है बारिश के पानी को वाटर हार्वेस्टिंग के जरिये जमीन मे डालने की प्रक्रिया सस्ती और सफल भी है हमे इसे अपनाना चाहिए नदी प्रकृति संरक्षण हेतु समाज को जगाना जरूरी है मनपसंद योगा क्लब के स्वामी उजज्वल और सामाजिक कार्यकर्ता जी डी जारवाल जी ने भी संबोधित किया अतिथि स्वागत संजीव ठाकुर ने संचालन चाणक्य इंस्टिट्यूट के श्री राजू सेनी जी ने तथा आभार नारी मुस्कान एकता समिति की अध्यक्ष अनिता चौहान ने माना इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश सोलंकी, मनोज मध्पूरे, अभिषेक राठौर उपस्थिति थे l

शेयर करे

Recent News