भाजपा कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम संपन्न।

दैनिक आगाज इंडिया 5 sep 2024, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने वरिष्ठ भाजपा नेतागण जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता
इंदौर 5 सितंबर 2024/जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान संगठन पर्व को इंदौर महानगर में प्रारंभ करते हुए नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे एवं श्री बाबूसिंह रघुवंशी, श्री गोपीकृष्ण नेमा, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री जयपालसिंह चावड़ा, श्री निशांत खरे, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को 8800002024 नंबर पर मिस कॉल दिलवा कर सदस्यता ग्रहण कराई साथ ही अवसर पर डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सत्यनारायण सत्तन, श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री बाबूसिंह रघुवंशी, कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ताई ने कहा कि हमें जनता को यह बताना है कि देश को महत्व देकर राजनीति केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है हमें प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गये कार्यो को बताकर 75 प्रतिशत से ज्यादा सदस्य बनाने का कार्य करना है। अगर इंदौर कार्यकर्ता ठान ले तो हमें जितने वोट मिले उससे ज्यादा सदस्य बना सकता है।
इस अवसर पर श्री कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि सदस्यता के मामले में भारतीय जनता पार्टी सबसे ऊपर है, सन 1951 से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने संघर्ष प्रारंभ किया था वह आज भी जारी है, उस संघर्ष के बल पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर खड़े है।
इस अवसर पर श्री राघवेन्द्रसिंह गौतम ने कहा कि अन्य दल चुनाव तक सक्रिय रहते है, मात्र भारतीय जनता पार्टी ऐसा दल है जो सदैव ही सक्रिय रहता है। भारतीय जनता पार्टी को पर्व होते है वे समाज में एक अच्छा संदेश देना का काम करते है उसी तरह यह संगठन पर्व है हम आप संगठन को समय देंगे तो काम कार्य होगा। सारा समाज आज भाजपा से जुड़ना चाहता है। हमें केवल उनके बीच जाने की आवश्यकता है, राष्ट्रवादी कार्यकर्ता है हम सभी इस अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य करें।
नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जैसा एक विशाल परिवार खड़ा हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ता पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक बने है। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपने कार्य एवं संगठन कुशलता के माध्यम से अनेक कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया है, भाजपा को खड़ा करने में पीढ़ियां खप गई।
श्री रणदिवे ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था है हर छः वर्षो में सदस्यता अभियान चलाया जाता है। बहुत से राजनैतिक दल परिवारवार से ग्रसित है अगर किसी पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र देखना है तो भाजपा का देखे। अभियान को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को योजना बनाकर प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का कार्य करना है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री बाबूसिंह रधुवंशी, श्री कृष्णमुरारी मोघे, जिला अध्यक्ष श्री चिन्टू वर्मा, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मनोज पटेल, पूर्व इ.वि.प्रा अध्यक्ष श्री जयपालसिंह चावड़ा, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष श्री निशांत खरे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन, टीनू, नगर महामंत्री श्री सुधीर कोल्हे, श्री संदीप दुबे, श्रीमती सविता अखण्ड, श्री सुनील तिवारी, श्री जवाहर मंगवानी उपस्थित थे।

रितेश तिवारी
मीडिया प्रभारी

नितीन द्विवेदी
सह मीडया प्रभारी

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल हेतु आयुष विभाग का अभिनव प्रयास।873 नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, परंपरागत औषधियों और योग को मिला प्रोत्साहन।

दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 इंदौर मुख स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता और परंपरागत उपचार पद्धतियों के जनहित में प्रचार-प्रसार को लेकर आयुष विभाग इंदौर ने एक उल्लेखनीय पहल की है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल” विषय पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

मध्यप्रदेश में स्पेसटेक पर पहली उच्च स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक सम्पन्न।

आईआईटी इंदौर में आयोजित परामर्श से स्पेसटेक नीति निर्माण को मिली दिशा। दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 इन्दौर, मध्यप्रदेश को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा गत दिवस आईआईटी इंदौर में ‘एमपी स्पेसटेक नीति

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर  को  वाराणसी व उज्जैन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा . ममलेश्वर महालोक की तैयारी 

ममलेश्वर ओंकारेश्वर को लेकर शीघ्र ट्रस्ट बनाया जाएगा   दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 खण्डवा, ओंकारेश्वर ( ललित दुबे ) ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है ऐसे में उज्जैन महालोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर ममले तीनश्वर महालोक दोनों मंदिरों को मिलाकर ट्रस्ट बनाने की मांग लंबित है भारतीय पुरातत्व विभाग

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वर्षा जल संरक्षण हेतु नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

जल गंगा संवर्धन अभियान सेव वॉटर साइक्लोथॉन 15 जून को दैनीक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 14 जून 2025। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम इंदौर द्वारा लगातार नागरिकों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

लव जेहाद के लिए फंडिंग और साज़िशकर्ता कांग्रेसी पार्षद को भी आरोपी बनाए।

क़ादरी के पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच हो———————————-मोहन सरकार, योगी सरकार की तरह इस मामले में सख़्त क़ानून बनाए———————————- दैनीक आगाज इंडिया 14 जून 2025 इंदौर ।लव जेहाद में पकड़े गए आरोपियों को कांग्रेस पार्षद द्वारा फंडिंग किए जाने के कबूलनामे के आधार पर आरोपी बनाकर पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच की जाए।भाजपा

Read More »