जिला, शहर और विधानसभा स्तर पर वर्ष 2047 को दृष्टिगत रखते हुए तैयार होंगे विजन डॉक्युमेंट।

जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से विजन डाक्यूमेंट तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

इंदौर का पहला जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न।

________
दैनिक आगाज इंडिया 6 जनवरी 2025 इंदौर

वर्ष 2047 को दृष्टिगत रखते हुए जिला, शहर और विधानसभा स्तर पर भी विजन डॉक्युमेंट तैयार होंगे। यह विजन डॉक्युमेंट तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। नागरिकों के सुझाव लेने के लिए जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन जनसंवाद कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला आज से प्रारंभ हुआ। इस कड़ी का पहला जनसंवाद कार्यक्रम रविन्द्र नाट्य गृह में सम्पन्न हुआ।
इस जनसंवाद कार्यक्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री दिव्यांक सिंह, एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक श्री राजेश राठौर सहित इंदौर नगर निगम के महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, शहर के प्रबुद्धजन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश 2047 विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुई नागरिकों की आकांक्षाओं, विचारों और प्राथमिकताओं को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जाएगा। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक अपना देश विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणी रूप से शामिल हो। प्रधानमंत्री जी के इस सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर भी इस विकास यात्रा में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि इंदौर विकसित होगा तो प्रदेश विकसित होगा। प्रदेश विकसित होगा तो देश भी विकसित बनेगा। हम इंदौर को तेजी से विकसित इंदौर की ओर आगे लेकर जा रहे हैं। इस विकास यात्रा में सभी प्रबुद्धजनों का सहयोग और सुझाव आमंत्रित है। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न प्रबुद्धजनों अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का संचालन स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री दिव्यांक सिंह ने किया। जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से फीडबैक संकलित कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। तैयार किए जा रहे विकसित मध्य प्रदेश 2047 के विजन डॉक्यूमेंट के प्रारूप को जिलों के साथ साझा किया जाएगा। इस प्रारूप के आधार पर प्रत्येक जिला मध्यप्रदेश के समग्र विजन के साथ संरेखित अपना जिला स्तरीय विजन डाक्यूमेंट तैयार कर सकेगा। यह प्रक्रिया जिलों की विशेषताओं, प्राथमिकताओं और संभावनाओं को शामिल करते हुए समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित करेगी।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पंचायत के विकास के बगैर समग्र भारत का विकास नहीं हो सकता

हमें शहरी क्षेत्र की सभी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में भी उपलब्ध कराना होगी- पतजोशी दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इंदौर। केरल के पुलिस महानिदेशक संजीव पतजोशी ने कहा है कि पंचायत क्षेत्र का विकास किए बगैर हम समग्र भारत के विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। शहरी क्षेत्र में हमारे देश में

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 का शुभारंभ जल मंथन कार्यशाला जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 15 मई 2025। जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि नगर पालिक निगम द्वारा जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन

Read More »

चार पहिया वाहनो को किराये पर लेकर, उसको गिरवी रखने वाले गिरोह का, पुलिस थाना भँवरकुआं ने किया पर्दाफाश।

धोखाधड़ी कर गिरवी रखे गए 05 चार पहिया वाहन, पुलिस ने किए जप्त। दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इन्दौर– शहर में अपराधों नियंत्रण के परिपेक्ष्य में लोगो के साथ धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये है ।उक्त निर्देशो के तारतम्य में

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

बहनों के लिए राज्य सरकार के द्वार सदैव हैं खुले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लाड़ली बहनों को सम्मान देकर पूरा प्रदेश होता है गौरवान्वितदेश में अनादिकाल से है नारी सम्मान की परम्पराप्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि की गई अंतरितलाड़ली बहनों को अब तक मिला 28 हजार करोड़ रूपए से अधिक का लाभ56 लाख 83 हजार सामाजिक

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

शहर की प्राचीन बावडी-कुऐं हुए पुनःजीवित

जल गंगा संवर्द्धन अभियान निगम के कुऐं-बावडी सफाई अभियान के पश्चात बावडी में पानी की आवक प्रारम्भ आयुक्त द्वारा जल गंगा अभियान के तहत कुऐं-बावडी का निरीक्षण सफाई अभियान में संलग्न कर्मचारियो के सुरक्षा उपाय के दिये निर्देश दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 15 मई 2025। मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर शहर

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वनों के संरक्षण, संवर्धन, संचालन एवं संधारण के कार्य में वन समितियों की अहम भूमिका।

सामुदायिक वन अधिकारों, वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन पर दो दिवसीय संभागीय कार्यशाला प्रारंभ। दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इंदौर, राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए इंदौर में आज से सामुदायिक वन अधिकारों, वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन पर

Read More »