विंध्यांचल सोशल ग्रुप की धार्मिक यात्रा साँवरिया सेठ,भादवा माता एवं पशुपतिनाथ

सामाजिक संस्था विंध्यांचल सोशल ग्रुप के मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा लक्ष्मण तिवारी व मुनीन्द्र पाठक ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर स्लीपर बसों के माध्यम से 51 जोड़ो की ग्रुप की पारिवारिक धार्मिक यात्रा आज साँवरिया सेठ,भादवा माता व मंदसोर पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन करने हेतु पहुची। प्रातः कालीन साँवरिया सेठ के दर्शन कर सभी धन धान्य से परिपूर्ण हो कि कामना करते हुए दोपहर में भादवा माता पहुचकर सभी निरोगी हो व राष्ट्र कल्याण व सभी का जीवन सुखमय हो के संकल्प को लेकर भादवा माता को 21 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। उसके बाद सभी यात्रा मंदसोर पशुपतिनाथ मंदिर पहुचकर जन कल्याण हेतु मंगलकामनाये की। डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि विंध्यांचल सोशल ग्रुप के द्वारा पूर्व में 3 वर्षों तक बगलामुखी माता नलखेड़ा में भी चुनरी यात्रा निकालकर माता जी के चरणों मे चुनरी यात्रा अर्पित की गई । इस वर्ष सभी की इच्छानुसार साँवरिया सेठ,भादवा माता व पशुपतिनाथ की पारिवारिक व धार्मिक यात्रा निकाली गई। डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि ग्रुप के द्वारा हर वर्ष धार्मिक व सामाजिक कार्य, ओंकारेश्वर यात्रा व परिक्रमा,नर्मदा स्नान,माता नर्मदा जी मे चुनरी अर्पण,उज्जैन महाकाल यात्रा ,चामुंडा देवास यात्रा के साथ साथ सामूहिक शिव रुद्राभिसेख ,108 सुंदरकांड,पर्यावरण सुधार हेतु वृक्षारोपण,शिक्षण सामग्री वितरण,नवरात्रि गरबा महोत्सव व ग्रुप के जरूरत आर्थिक मंद लोगो की मदद भी करता आया है। यात्रा में मुख्यरूप से संतोष त्रिपाठी कृपा शंकर त्रिपाठी राजाराम तिवारी अनिल त्रिपाठी शिवकुमार तिवारी गोकर्ण प्रसाद चतुर्वेदी वीर सिंह यादव मुनिराज दुबे उमेश पाण्डेय भूपेंद्र पाण्डेय रामाधार राय लक्ष्मण तिवारी मुनीन्द्र पाठक ज्योति तिवारी विमला त्रिपाठी बबिता पाठक मनीषा मिश्रा सहित कई लोग सम्मिलित हुए।

डॉ आर एन मिश्रा

मीडिया प्रभारी

सामाजिक संस्था विंध्यांचल सोशल ग्रुप इंदौर
9926666194

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

“नागरिक देवो भवः” वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है – प्रधानमंत्री श्री मोदी दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : शनिवार, मई 31, 2025, प् रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता देवी अहिल्या को श्रद्धापूर्वक

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

महापौर द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 31 मई 2025। आज प्रातःकाल लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा राजवाड़ा उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्यगण, नगर निगम के सचेतक श्री कमल वाघेला, पार्षद सुश्री रूपाली

Read More »