सुनसान स्थलों से वाहन चोरी करने वाले जबलपुर के शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में।

• आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी टोयोटा ग्लेंजा कुल कीमती लगभग (08,00,000/-) बरामद।

• 100 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. फुटैज की तलाश कर पुलिस पहुंची आरोपियों तक।

• आरोपी नयी – नयी गाड़ियों मे घूमने फिरने के शौक को पूरा करने के लिये देते थे चोरी की वारदात को अंजाम।

• आरोपियो से उक्त घटना के अतिरिक्त अन्य घटनाओ के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है।

इंदौर शहर मे चोरी, लूट, डकैती एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाकर उनकी तत्काल गिरफ्तारी कर विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में हीरानगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस थाना हीरा नगर पर दिनांक 02/01/2024 को फरियादी के द्वारा थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की उसकी टोटोटा ग्लेंजा कार कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हीरानगर पर अपराध धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये तत्काल थाना प्रभारी हीरानगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस की अलग - अलग टीमों का गठन किया गया तथा संदेहियो से पूछताछ की गयी तथा घटना स्थल के आस-पास के 100 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. फुटैज निकाले गये। इसी क्रम मे दिनांक 06/01/2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की आरोपी थाना क्षेत्र मे खड़े है। जिनको तत्काल पुलिस टीम के द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करते हुये आऱोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। आरोपी सूनसान स्थलो की रेकी कर देते थे , चोरी की वारदातो को अंजाम।

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपियो से उक्त घटना के अलावा भी अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य घटनाओ के संबंध मे भी खुलासा होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियो का विवरण-

  1. दीपांशू नाहर उम्र 23 साल नि. लालमाटी थाना घनापुरा जबलपुर।
  2. शुभम उर्फ प्रिंस सिंह उम्र 33 साल नि. बी.पी.एल. कालोनी जबलपुर।
  3. प्रवीण उर्फ गोली बिरहा उम्र 32 साल नि. लालमाटी नगर झंडा चौक जबलपुर।
  4. मोहित सिंह पारिस उम्र 32 नि. लाल माटी जबलपुर।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी हीरानगर निरी. पी.एल. शर्मा, उनि. शुभम पाण्डे, सउनि. सुरेश, आर. राघवेन्द्र, आर. जितेन्द्र, आर. जगदीश, आर. रविशंकर, आर. विश्वरतन परिहार, की सराहनीय भूमिका रही है।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल हेतु आयुष विभाग का अभिनव प्रयास।873 नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, परंपरागत औषधियों और योग को मिला प्रोत्साहन।

दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 इंदौर मुख स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता और परंपरागत उपचार पद्धतियों के जनहित में प्रचार-प्रसार को लेकर आयुष विभाग इंदौर ने एक उल्लेखनीय पहल की है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल” विषय पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

मध्यप्रदेश में स्पेसटेक पर पहली उच्च स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक सम्पन्न।

आईआईटी इंदौर में आयोजित परामर्श से स्पेसटेक नीति निर्माण को मिली दिशा। दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 इन्दौर, मध्यप्रदेश को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा गत दिवस आईआईटी इंदौर में ‘एमपी स्पेसटेक नीति

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर  को  वाराणसी व उज्जैन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा . ममलेश्वर महालोक की तैयारी 

ममलेश्वर ओंकारेश्वर को लेकर शीघ्र ट्रस्ट बनाया जाएगा   दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 खण्डवा, ओंकारेश्वर ( ललित दुबे ) ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है ऐसे में उज्जैन महालोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर ममले तीनश्वर महालोक दोनों मंदिरों को मिलाकर ट्रस्ट बनाने की मांग लंबित है भारतीय पुरातत्व विभाग

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वर्षा जल संरक्षण हेतु नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

जल गंगा संवर्धन अभियान सेव वॉटर साइक्लोथॉन 15 जून को दैनीक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 14 जून 2025। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम इंदौर द्वारा लगातार नागरिकों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

लव जेहाद के लिए फंडिंग और साज़िशकर्ता कांग्रेसी पार्षद को भी आरोपी बनाए।

क़ादरी के पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच हो———————————-मोहन सरकार, योगी सरकार की तरह इस मामले में सख़्त क़ानून बनाए———————————- दैनीक आगाज इंडिया 14 जून 2025 इंदौर ।लव जेहाद में पकड़े गए आरोपियों को कांग्रेस पार्षद द्वारा फंडिंग किए जाने के कबूलनामे के आधार पर आरोपी बनाकर पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच की जाए।भाजपा

Read More »