कल्पना के परे जेल में संगीत सरगम के कलाकारों का स्वागत हुआ। कैदियों ने भी दिल खोलकर तालियों से इस्तकबाल किया।

ैनिक आगाज इंडिया 7 जनवरी 2025 इंदौर,संगीत सरगम ने केंद्रीय जेल में कैदियों के लिए अनूठी महफ़िल सजाई🙏🙏🙏🙏।
नववर्ष 2025 को संगीत सरगम ने विशेष रूप से केन्द्रीय जेल के कैदियों के लिए अपने कलाकारों द्वारा कैदियों को दुख,गम,अवसाद से निकालने के लिए संगीत की थेरेपी देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया।
संगीत सरगम के संस्थापक डॉ विवेक गावड़े ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रमेश गुरु,करिश्मा तोंडे ने ए मालिक तेरे बन्दे हम से किया।उसके बाद रमेश गुरु,करिश्मा तोंडे,रोहित ओझा,आलोक वाजपेयी, योगेश्वर कान्हेरे ने अनेक गीत जैसे ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,मधुबन खुशबू देता हैं, जिंदगी के सफर में गुजर जाते है, आदमी मुसाफिर हैं, जिंदगी की न टूटे लड़ी,ज्योत से ज्योत जलाते चलो,किसी राह में किसी मोड़ पर,कहना है कहना है ,रिमझिम गिरे सावन जैसे गीतों पर कैदियों से तालियों के साथ जम के वाहवाही लूटी।
सुपरिटेंडेंट अलका सोनकर और जेलर संतोष लड़िया जी ने संस्था के सभी कलाकारों का स्वागत किया।
जेलर संतोष लड़िया ने तेरी आँखों के सिवा गीत से माहौल में रंग जमाया।
सुपरिटेंडेंट अलका सोनकर ने कभी किसी को मुकम्मल, तू कितनी अच्छी है ओ माँ गीत गाकर अपने संगीत प्रेम से कैदियों से दाद ली।नन्हे कलाकार आराध्य लड़िया ने जब दीप जले आना और प्यार दीवाना होता हैं गीतों को सुनाकर दाद बटोरी।विष्णुकांत शर्मा ने माउथ ऑर्गन पर कुछ बेहतरीन गीत सुनाए साथ ही आलोक वाजपेयी ने बांसुरी पर गीतों के साथ कुछ युगल गीत सुपरिटेंडेंट अलका सोनकर के साथ निभाये और कैदियों से वाहवाही लूटी।डॉ विवेक गावड़े ने संगीत सरगम संस्था का परिचय दिया साथ ही संगीत द्वारा कैसे बीमारियों से उपचार होता हैं और कैदियों को अवसाद से निकालने में संगीत कैसे सहायक होता हैं उसके लिए विभिन्न रागों के गीतों का चयन किया।
करीब 4 घण्टे तक संगीत सरगम ने गीतों द्वारा केंद्रीय जेल के कैदियों को अनूठी महफ़िल द्वारा अचंभित कर दिया।
सुपरिटेंडेंट अलका सोनकर और जेलर संतोष लड़िया ने कैदियों को संगीत द्वारा उनके आचरण को सुधारने हेतु जेल में संगीत के वाद्यों के साथ संगीत के उपकरण भी जेल में लगाये है । इंदौर की केंद्रीय जेल में इस तरह के संगीत थेरेपी के प्रयोग की पहल वाकई सराहनीय हैं।
कार्यक्रम में श्रीधर कामत,मिलिंद गुप्ते,जय गावड़े,मोहित विरहे भी मौजूद थे।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

एसोसिएशन ऑफ सर्जन इंदौर द्वारा डायबीटिक फुट पर वैज्ञानिक चिकित्सा वार्ता **

दैनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 इंदौर, वर्तमान परिवेश में भारत विश्व की डायबिटीज राजधानी बनता जा रहा है। डायबिटीज फुट अल्सर की रोकथाम एवं नवीनतम चिकित्सा तकनीक की जानकारी समाज को देने के लिए एक विशेष वैज्ञानिक संगोष्ठी आज दिनांक 8 जून 2025 ,रविवार को एसोसिएशन ऑफ सर्जन इंदौर द्वारा एक निजी होटल में

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

गुना – कलेक्‍टर श्री Kishore kanyal IAS द्वारा प्लाट एवं अन्य संपत्ति खरीदने वालों के लिये जारी की एडवायजरी

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 गुना, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा गुना जिले में प्लाट एवं अन्य संपत्ति को खरीदने वालों के लिये एडवायजरी जारी की गयी हैं। जिसमें खरीददार (क्रेता) जिस कॉलोनीयों में प्लॉट भूमि खरीद रहे हैं उसकी जांच पडताल कर लें। खरीददारों को अवैध कालोनी में प्लॉट

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रशासन के निर्देश पर दर्शन व्यवस्थाओं में हो रहा लगातार सुधार

करोड़ों रुपए के लागत से बना झीग झेक का हो रहा उपयोग से भक्तों में हर्ष दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 ओंकारेश्वर – – ( ललित दुबे  ) धार्मिक नगरी ओकारेश्वर मे आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छे से दर्शन हो सके इससे इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार  प्रयास किए जा रहे हैं  उसी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर में झूला पुल के नीचे चट्टानों पर ‘सेल्फी क्रेज़’ बना खतरा, पूर्व में हो चुकी है छात्र की मौत

ओंकारेश्वर ( ललित दुबे )दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 खण्डवा, तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में झूला पुल के नीचे बहती पवित्र नर्मदा के किनारे स्थित चट्टानों पर इन दिनों युवाओं और पर्यटकों के बीच ‘सेल्फी लेने’ का एक नया क्रेज़ देखा जा रहा है। लोग जोखिम उठाते हुए फिसलन भरी चट्टानों पर चढ़कर सोशल मीडिया के

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

कोविड से निपटने के लिए इंदौर में एहतियात के रूप में व्यापक प्रबंध.

नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील. तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न. दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 इंदौर, जिले में कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए सतर्कता और एहतियात के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिले के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहते हुए लक्षण

Read More »