जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे “हम होंगे कामयाब” अभियान के तहत पुलिस व प्रशासन के साथ सामाजिक संस्था चैतन्य wise ने निकाली जनजागरूकता रैली ।*

*महिलाओं के अधिकारों व उनके विरुद्ध होने वाले शोषण व हिंसा की रोकथाम व नारी सम्मान को बढ़ावा देने हेतु किया संवाद कार्यक्रमों का भी आयोजन।*

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर- दिनांक 7 Dec 2024

महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और लैंगिक असमानता को खत्म करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक *“हम होंगे कामयाब पखवाड़ा”* चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिला प्रशासन व इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 7 दिसंबर 2024 को सामाजिक संस्था चैतन्य WISE ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग से महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में जागरूकता रैली का आयोजन किया, जो कि बड़ी ग्वाल टोली से शुरू होकर पलासिया थाना पर समाप्त हुई।
रैली में चैतन्य के स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं, टीम के सदस्य, और सामाजिक विज्ञान और कल्याण संस्थान (ISSW) के छात्र सहित पुलिस व प्रशासन की टीम की भी सक्रिय भागीदारी रही।

इसी के तहत पलासिया सर्कल पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें कई महिलाओं ने भाग लिया। हेड कॉन्स्टेबल जयश्री यादव, साधना मंडलोई, वैशाली सिखरवार, उर्जा डेस्क की अरुणा पेरवाल, और कांस्टेबल मनीष सिंह व नागर सिंह डावर की उपस्थिति में सभी ने महिलाओं के अधिकारों व उनके विरुद्ध होने वाले शोषण व हिंसा की रोकथाम व नारी सम्मान को बढ़ावा देने हेतु कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाएंगे ये संकल्प लेकर हस्ताक्षर किए।

इसी प्रकार इंदौर पुलिस की अन्य टीमें स्कूल ऑफ एविएशन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, मैनेजमेंट डीएवीवी खंडवा रोड इंदौर, इंदिरा नगर बस्ती पहुंची और वहां छात्र-छात्राओं, महिला, पुरुषों व बच्चों को महिला अपराधों व उनकी सुरक्षा, लैंगिक भेदभाव को खत्म करने व नारी सम्मान को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे *हम होगें कामयाब* अभियान से अवगत करवाया।

शेयर करे

Recent News

बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

मोरटक्का रेलवे अंडरपास पुलिया पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण, यातायात पुनः शुरू

  दैनिक आगाज इंडिया ओंकारेश्वर  ( नि प्र ) इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित मोरटक्का रेलवे फाटक पर ब्रिज नंबर 816A के अंतर्गत अंडरपास पुलिया की चैनल लॉन्चिंग का कार्य मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान आठ घंटे तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। अब कार्य

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर नगरपरिषद मे पीआईसी की बैठक संपन्न 19 प्रस्ताव सर्व समिति से पारित 

दैनिक आगाज इंडिया 22 मई 2025 ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे )नगर परिषद के सभा कक्ष में प्रेसिडेंट इन काउंसिल के साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें जनहित एवं नगर हित के विभिन्न प्रस्तावो को सर्वसम्मति से PIC सदस्यों ने श्रीमती मनीषा परिहार अध्यक्ष  की अध्यक्षता में स्वीकृति प्रदान की गई   जनहित व नगर विकास

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम ने 1.50 लाख का किया फाइन, हाथों हाथ राशि वसूल की दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 21 मई 2025। आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार वार्ड 36 के अंतर्गत स्थित MR-11 सड़क पर होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल द्वारा नगर निगम से बिना अनुमति प्राप्त किए 15 हरे-भरे पेड़ों की

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

|| विकास की बात… भाजपा के साथ ||

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इन्दौर, नंबर 1 इंदौर के देश मे नंबर 1 सांसद  शंकर लालवानी  एवं उच्च शिक्षित युवा महापौर पुष्पमित्र भार्गव विधानसभा क्षेत्र क्र 4 विधायक अयोध्या की देवी स्वरूपनी श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़  के मार्गदर्शन व उपस्थिति मे आज प्रात: वर्षा ऋतु में होने वाले जल-जमाव की समस्या

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

मल्टी का गेट लगाने का कहा तो भाजपा नेता के बेटे को मारा पीटा और धमकाया..!

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इंदौर घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव विहार कालोनी स्थित गणेश धाम मल्टी में भाजपा क्षेत्र क्रमांक 1 के मीडिया प्रभारी देवेंद्र ईनाणी का परिवार रहता है यहीं पर उनके बेटे ने आरोपी विष्णु को मल्टी का गेट लगाकर जाने की बात कही तो आरोपी नाराज होकर फरियादी शैलेंद्र

Read More »