कलेक्टर श्री शीलेन्‍द्र सिंह की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न।

ाजस्व वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना में अगली समीक्षा बैठक तक 95% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश
=======================================================

दैनिक आगाज इंडिया 8 जनवरी 2025छिंदवाड़ा ,कलेक्टर श्री शीलेन्‍द्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी नगरीय निकायों के प्रमुख मुद्दों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। इनमें निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व वसूली, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और सी.एम. हेल्पलाइन जैसे प्रमुख बिंदु शामिल थे।
इस बैठक में नगर निगम छिंदवाड़ा के कार्यपालन यंत्री श्री ईश्वर चंदेली, सभी निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और उपयंत्री उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के नगरीय निकायों की योजनाओं और गतिविधियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करना है।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष जोर- कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को तय मानकों के अनुरूप और समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही, निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि लक्ष्य समय पर प्राप्त हो सकें।
राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश- राजस्व वसूली की स्थिति पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कर संग्रहण में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना: 95% लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश- प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि यह योजना आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिये कि अगली समीक्षा बैठक तक इस योजना के 95% लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में तेजी की आवश्यकता- कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक तेजी से पहुंचाया जाए। बैठक में नगर परिषद बिछुआ और चांद की अल्प प्रगति पर नाराजगी जताते हुए दोनों परिषदों के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 प्रगति की समीक्षा – स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की दृष्टि से सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी निकायों से अपील की कि वे स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए हर संभव प्रयास करें।
अवैध नल कनेक्शनों को वैध बनाने का अभियान- कलेक्टर श्री सिंह ने पानी की सही आपूर्ति और राजस्व बढ़ाने के लिए अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी नगरीय निकाय विशेष अभियान चलाएं। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और नागरिक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने पद्मश्री सम्मान के लिये नामांकित कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान का किया सम्मान।

दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 इंदौर  भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिये नामांकित निर्गुण लोक/कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान बहुत अच्छा और कर्णप्रिय कबीर गायन करते हैं। उनका संत कबीर के प्रति गहरा समर्पण है। वे मालवा के प्रसिद्ध लोक/कबीर गायक है। ऐसे गायक को भारत सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के

Read More »
सामाजिक
दैनिक आगाज़ इंडिया

हिंदी महाकुंभ हिंदी प्रेमियों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही – कवि संगम त्रिपाठी

( देश प्रदेश व संस्कारधानी के हिंदी प्रेमियों ने एक स्वर में राष्ट्रभाषा बनाने हेतु शंखनाद किया) दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी जबलपुर – हिंदी महाकुंभ प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का दिव्य आयोजन हिंदी को हिंदी प्रेमियों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही। हिंदी महाकुंभ के भव्य आयोजन में डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेई

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

एक ही पंजियन पर चल रहे हैं, कोली समाज के तीन राष्ट्रीय संगठनों में शुरू होगी कौन फर्जी, कौन असली की लड़ाई

इन्दौर। मध्यप्रदेश के इन्दौर शहर में मध्यप्रदेश कोरी/कोली समाज के निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने आये कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात राज्य के केबीनेट मंत्री कुंवरजी भाई बावलिया ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नईदिल्ली के मूल संगठन को फर्जी करार देते हुए संगठन

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री राय ने ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती पर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

दैनिक आगाज इंडिया 4 फरवरी 2025 खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने मगंलवार को ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती के अवसर पर घाटों का निरीक्षण किया तथा वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने आगामी सिंहस्थ को लेकर पार्किंग व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन

Read More »
बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश दैनिक आगाज इंडिया 4 फरवरी 2025 खंडवा शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शासकीय कार्यालयों से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्याओं

Read More »

दैनिक आगाज़ इंडिया टीम