दैनिक आगाज इंडिया 8 जनवरी 2025 जबलपुर – हिंदी महाकुंभ 30 जनवरी 2025 को प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा कला विथिका रानी दुर्गावती संग्रहालय भंवरलाल गार्डन में प्रातः 11.00 बजे से प्रारंभ कर रही है। हिंदी महाकुंभ में देशभर से हिंदी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं जो संस्कारधानी जबलपुर की संस्कृति से परिचित होंगे। रानी दुर्गावती संग्रहालय व विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट जबलपुर का पर्यटन स्थल है जहां से इस नगर की संस्कृति को भली भांति जाना जा सकता है।
हिंदी महाकुंभ में कवयित्री कविता नेमा सिवनी, अंजलि तिवारी मिश्रा जगदलपुर बस्तर, फराह नसीम केरल व संदीप सक्सेना जबलपुर मध्यप्रदेश विशेष रुप से शामिल हो रहे हैं।
कवि संगम त्रिपाठी ने संस्कारधानी जबलपुर के साहित्य मनीषियों, कवि, कवयित्रियों व पत्रकारों से अपील की है कि इस हिंदी महाकुंभ के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने पद्मश्री सम्मान के लिये नामांकित कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान का किया सम्मान।
दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 इंदौर भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिये नामांकित निर्गुण लोक/कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान बहुत अच्छा और कर्णप्रिय कबीर गायन करते हैं। उनका संत कबीर के प्रति गहरा समर्पण है। वे मालवा के प्रसिद्ध लोक/कबीर गायक है। ऐसे गायक को भारत सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के