दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर भाजपा ने राजवाड़ा पर मनाया जश्न

दिल्ली की जनता ने झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारा – सुमित मिश्रा

दिल्ली का दिल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ- श्रवण सिंह चावड़ा

दैनिक आगाज इंडिया 8 फरवरी 2025 इंदौर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की पऐतिहासिक विजय पर भाजपा इंदौर नगर, जिला एवं भाजयुमो द्वारा संयुक्त रूप से विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी टीनु जैन की उपस्थिति में जश्न मनाया गया।
राजवाड़ा पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने विधायक मेंदोला, शुक्ला और पूर्व विधायक को लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया, इसके पश्चात नेताओं ने कार्यकर्ताओं और राहगीरों का मुँह मीठा करवाकर बधाई दी। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर हर्ष नृत्य भी किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी – मोदी के नारे लगाकर हर्ष व्यक्त किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से आतिशबाजी भी की।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, नीतियों और विकास पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। दिल्ली की जनता ने आप की झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकाराते हुए भाजपा के विकास के एजेंडे पर मोहर लगाई है।
जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कहा कि दिल्ली का दिल भाजपा और नरेंद्र मोदी जी के साथ था, दिल्ली के दिल में प्रधानमंत्री मोदी थे, यह दिल्ली की जनता ने बता दिया है, यह जीत दिल्ली के कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के विश्वास और मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे चहुंमुखी विकास की जीत है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री अंजू माखीजा, सूरज केरो, रामदास गर्ग, मुकेश राजावत, पद्मा भोजे, विजय मालानी, श्रेष्ठा जोशी, महेश पालीवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप गहलोत, सुभाष पाटीदार, हेमचंद्र मित्तल, कंचन गिदवानी, रूपाली पेंढारकर, रितेश तिवारी, वरुण पाल, नितिन द्विवेदी, चंद्रभान सिंह सोलंकी, आशीष शर्मा, बंटी वर्मा, रितेश वीरांग, प्रकाश परवानी, मनस्वी पाटीदार, रघु यादव, सुरजीत वालिया,धीरज ठाकुर, नागेश पंवार, पवन पंवार, विनोद खण्डेलवाल, शिव पाल, भरत खस, दीपेश पंचोरी, राहुल राणे, माधुरी जायसवाल,जयंत पांचाल, शिव वर्मा, बद्री यादव, नाना चौधरी, रजत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान ….

दिनांक 18/06/2025 व 19/06/2025 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया माननीय सुश्री द्रौपती मुर्मू जी दिनांक 18/06/2025 को विमान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट आकर कार द्वारा एयरपोर्ट से व्हीव्हीआईपी रूट नं 01 से रेसीडेसीं जाऐंगी जिनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखते

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता

खंडवा में जल संरक्षण के लिए “जल संवाद” कार्यशाला हुई आयोजित दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 खंडवा,कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा खंडवा जिले में गिरते भूजल स्तर को रोकने एवं वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के सभी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभामे वाले 23 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण हुए सम्मानित।

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर, पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित। जनजागरूकता के लिए “सिकल सेल मित्र” पहल की होगी शुरुआत। सिकल सेल रोगियों के लिए 33 जिलों में लगाये जाएंगे विशेष शिविर। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर,राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया फण्ड के तहत संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना पर कार्यशाला का आयोजन निपसिड क्षेत्रीय केंद्र इंदौर में किया गया |

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार)पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र इंदौर, गोम्मटगिरि हातोद रोड इंदौरदैनिक आगाज इंडिया दिनांक :- 17/06/2025 माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में आज दिनांक 17/06/2025 को निपसिड क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया

Read More »