विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह मार्गदर्शन में खरीफ सीजन के पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 12 जून तक किया जा रहा है। अभियान के दौरान केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ कृषकों व वैज्ञानिकों का आपस में संवाद किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यह अभियान खातेगांव तहसील के ग्राम दुधवास मेल पिपलिया एवं कण बुजुर्ग की ग्राम पंचायत में पहुंचा।
कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक द्वारा कृषको को नरवाई प्रबंधन एवं सन्तुलित पौध पोषण प्रबंधन की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र देवास के कार्यक्रम समन्वयक एवं वैज्ञानिक डॉ आर.पी. शर्मा जी के द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशकों के छिड़काव एवं बीजोपचार की जानकारी दी गई।सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराड़े के द्वारा मक्का फसल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं मक्का की तकनीकी खेती की जानकारी दी गई तथा सोयाबीन अनुसंधान केंद्र इंदौर से डॉक्टर संजीव कुमार द्वारा सोयाबीन की विभिन्न प्रजातियों के बारे में सभी की विशेषता बताते हुए विस्तार से बताएं साथ ही सोयाबीन में लगने वाले किट एवं बीमारियों के बारे में तकनीकी सलाह किसानों को दी उन्नत तकनीकी की जानकारी दी गई। ब्लॉक टेक्नोलॉजी मेनेजर श्री श्याम लाठी जी ने किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी एवं क्लस्टर निर्माण की जानकारी दी। क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी श्री मोगरे जी ने किसानों को विभागीय जानकारी दी। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग से श्री राजेश मीणा एवं पशुपालन विभाग एन आर एल एम आदि वीभागो से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम 08 जून को देवास विकासखंड के ग्राम सिया आनंदपुर गरिया अमरपुरा एवं सोनकच्छ तहसील में ग्राम आगैरा लाला खेड़ी एवं तालोद ग्राम पंचायत में एवं टोंकखुर्द विकासखंड में ग्राम रतन खेड़ी बेकाखेड़ी एवं टॉककला में आयोजित किया जाएगा उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने सभी किसानों से अपील की है कि इन ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक किसान भाई पहुंचकर लाभ लेवे।

देवास

dewas

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

216 मरीज़ों का चयन, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

⁠नि: शुल्क घुटना प्रत्यारोपण शिविर का भव्य शुभारंभ दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 इंदौर ।स्वर्णिम फ़ाउंडेशन, आरोग्य भारती मालवा प्रांत, श्री सांईबाबा मंदिर संस्थान छत्रीबाग एवं नीमा ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क घुटना प्रत्यारोपण शिविर शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि नगर कमिश्नर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर रिंकेशकुमार वैश्य एवं गौशालाओं के उन्नयन कर्ता स्वामी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जिला अस्पताल में कैंसर जागरूकता एवं सुपर स्पेशलिटी शिविर का आयोजन

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 बेतुल, जिला चिकित्सालय बैतूल के एमसीएच सेंटर में 8 जून को कैंसर जागरूकता एवं सुपर स्पेशलिटी शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार ने बताया कि शिविर का शुभारंभ बैतूल विधायक श्री हेमंत खंड़ेलवाल एवं श्री सुधाकर पवार द्वारा किया गया। बैतूल विधायक

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

आज नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही है और विभिन्न क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत कर रही है: प्रधानमंत्री

पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई भूमिका तय की है: प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक विभिन्न पहलों का ध्यान हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर रहा है: प्रधानमंत्री दैनिक आगाज इंडिया

Read More »