मध्यप्रदेश का ओरछा, अब वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।

दैनिक आगाज इंडिया 9 april 2025 भोपाल मध्यप्रदेश का ओरछा, अब वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर ओरछा को प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने ओरछा में पर्यटन अधोसंरचनाओं और सुविधाओं के विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 में 25 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति की है। स्वीकृत राशि से ओरछा में टूरिस्ट एक्सपीरियंस सेंटर, हुनरशाला, एंट्री प्लाजा के साथ यात्रा पथ का विकास किया जाएगा। इसके पहले दिसंबर माह में विरासतों के संरक्षण और संग्रहालयों के विकास आदि के लिए 99.92 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2027-28 में ओरछा को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दिए जाने के लिए केंद्र सरकार ने यूनेस्को को सिफारिश की है। साथ ही ओरछा को यूनेस्को की एच.यू.एल. (हिस्टोरिकल अर्बन लैंडस्केप) पहल के तहत चुना गया है।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने “स्वदेश दर्शन 2.0” उप-योजना के तहत चैलेंज्‍ड बेस्‍ड डेस्‍टिनेशन डेवलपमेंट पहल शुरू की है, जिसका उ‌द्देश्य पूरे देश में पर्यटन स्थलों का विकास करना है। इस योजना में, 50 स्थलों (प्रत्येक राज्य में अधिकतम 5) को विकास के लिए चुना जाना है। इसी के तहत ओरछा को आध्यात्मिक गंतव्य स्थल की श्रेणी में चुना गया है। ओरछा में पर्यटकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ शहर के सौंदर्यीकरण, ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण और स्थानीय कलाकारों और संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा। इससे ओरछा में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय समुदाय को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट के संदर्भ में किए जाने वाले कार्य है।

टूरिज्म इंटरप्रिटेशन सेंटर

केन्द्र सरकार से मिली सहायता से ओरछा में तोपची की हवेली के पास पर्यटन अनुभव केंद्र का विकास किया जाएगा जिसमें ओरछा का 3-डी मॉडल, पैनल्स के माध्यम से ओरछा की ऐतिहासिक यात्रा का प्रदर्शन, बुकिंग कियोस्क, चिल्ड्रन प्ले एरिया और कैफे का निर्माण किया जाएगा।

हुनरशाला

स्थानीय कारीगरों को द्वारा बनाए जाने वाले सुविनियर को उत्कृष्ट बनाने का प्रशिक्षण देकर हुनरशाला के रूप में बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर्यटक न सिर्फ सुविनियर खरीद सकेंगे बल्कि उन्हें बनता हुआ देखने के साथ वर्कशॉप में स्वयं बना भी सकेंगे। हुनरशाला में ओपन एयर एमपीथिएटर का भी विकास किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग और दुर्ग समूह के बीच ब्रिज के दोनों ओर एंट्री प्लाजा बनेगा। इसमें ई-चार्जिंग स्टेशन और क्यूआर बेस्ड टिकटिंग की सुविधा होगी।

पर्यटन यात्रा पथ

पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ यात्रा पथ का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें पुराने पथों का संरक्षण और नए पथ का निर्माण, पथ के दोनों ओर रंग रोगन, आर्च और छज्जा निर्माण, पर्यटकों को बैठक सुविधा, लाइटिंग और साइनेज का निर्माण होगा। स्थानीय संस्कृति और पर्व को प्रदर्शित करने के लिए पथ किनारे छोटे स्टेज निर्माण किए जायेगे जहां स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे

आधुनिक पर्यटन सुविधाएं

पर्यटकों को इससे स्थानीय संस्कृति के महत्व से परिचय होगा। पर्यटकों को सुगम आवागमन के लिए हिप-ऑन, हिप-ऑफ बस की सुविधा रहेगी। ओरछा के ऐतिहासिक वैभव और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करती एक वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ स्मारकों के लिए ऑडियो गाइड सिस्टम और फीडबैक मैकेनिज्म की सुविधा रहेगी।

इसके साथ ही केन्द्र सरकार से ओरछा को ₹ 99.92 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। यह राशि पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना 2024-25 के अंतर्गत जारी की गई थी। इससे ओरछा में पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ प्रवेश द्वारों का संरक्षण एवं पुलों का जीर्णोद्धार, मंदिर/स्मारकों का संरक्षण और संग्रहालयों का विकास भी किया जाएगा।

योजना में ओरछा में किए जाने वाले कार्य

ओरछा शहर की आधारभूत संरचना में सुधार।

प्रवेश द्वारों का संरक्षण एवं पुलों का जीर्णोद्धार।

संग्रहालय के आसपास व शहर की सड़कों को जोड़ना। यहां ई-कार्ट पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन सुविधाएं, साइनेज आदि विकसित करना।

स्मारकों को जोड़ने वाले मार्गों का विकास।

प्रोजेक्शन मैपिंग और स्‍थानिय कलाकारों द्वारा लाइव परर्फामेंस।

क्यूआर आधारित वॉक ऐप विकसित करना।

सड़क पर रोशनी और हेरिटेज लाइटिंग।

गढ़ परिसर के अंदर मंदिर/स्मारकों का संरक्षण।

संग्रहालयों का विकास।

आधुनिक शौचालयों का निर्माण व मेला ग्राउंड का विकास।

शॉपिंग एरिया का विकास।

नवीन युग की ओर अग्रसर ओरछा

इस अभूतपूर्व विकास से न केवल ओरछा का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ, ओरछा विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी अ‌द्वितीय छवि स्थापित करेगा और एक नई पर्यटन क्रांति का सूत्रपात करेगा।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम सादलपुर में खेतों में जाने के रास्ता विवाद को तत्काल संज्ञान में लेकर निराकरण कराया ।

दैनीक आगाज इंडिया 9 जून 2025 धार। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम सादलपुर में खेतों में जाने का रास्ता विवाद विभिन्न माध्यमों से ज्ञात होने पर मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रोशनी पाटीदार द्वारा तहसीलदार, पटवारी, पुलिस

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जनजातीय कोल समाज प्राचीन काल से ही अपनी वीरता एवं गंभीरता के लिए जाना जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय समाज का समृद्ध एवं गौरवशाली इतिहाससमाज का देश की स्वतंत्रता एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदानजहां कोल जनजाति निवास करती है, वहां जांच कर जमीन के पट्टे दिए जाएंगेबाणसागर परियोजना के सरसी आईलैण्ड में जल पर्यटन का किया जाएगा विकासभगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी स्कूली पाठयक्रम में होगी शामिल13 जिलों में माता शबरी के नाम

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कृषि आधारित उद्योग लगाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

80 करोोड़ रुपये से अधिक के 135 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कियामुख्यमंत्री सुगम बस योजना की होगी शुरूआतमुख्यमंत्री ने की गाडरवाड़ा में गौशाला निर्माण की घोषणा दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : सोमवार, जून 9, 2025, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनका और राज्य सरकार का गाडरवारा के नागरिकों के साथ

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

ममलेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करने पर होमगार्ड निलंबित एवं पंडितों पर हुई कार्रवाई

  पटवारियों के दल की गुप्त जांच में हुआ खुलासा दैनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 ओंकारेश्वर – ( नि प्र ) पवित्र नगरी ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों से वीआईपी दर्शन के नाम पर रुपये लेकर ममलेश्वर भगवान के दर्शन करवाने की

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

टेंपो चालकों की मनमानी को लेकर मांधाता पुलिस ने चालानी कार्यवाही की तेज 

ओंकारेश्वर ( नि प्र ) दैनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 खंडवा, टेंपो चालकों की मनमानी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की तेज की नियमों की अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई – टेंपो चालक को लगातार मनमानी को लेकर मिल रही शिकायत पर मांधाता पुलिस ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है थाना प्रभारी ए

Read More »