पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
दैनीक आगाज इंडिया 10 जून 2025 इन्दौर-
अ.भा.जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन की द्वितीय सेंट्रल काउंसिल मीटिंग का आयोजन प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में किया गया जिसका शुभारंभ मंगलाचरण के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन के साथ फेडरेशन द्वारा सम्पन्न हुए अभी तक के कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।
फेडरेशन स्थापना दिवस के अवसर पर देश के अनेक ग्रुपों ने विभिन्न संस्थाओं में विभिन्न सेवा कार्य संयोजित किए गए इस हेतु सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें सेवा के कार्यों को लगातार करना है।
फेडरेशन की राष्ट्रीय कांफ्रेंस के आयोजन संबंध में विभिन्न सुझावों के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने फेडरेशन टीम द्वारा राष्ट्रीय कांफ्रेंस हेतु प्रस्तावित स्थानों की जानकारी देते हुए 12, 13, और 14 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित करने की भावना व्यक्त की।
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जैन,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पियूष जैन,श्रीराजेन्द्र जैन,
श्रीप्रकाश भटेवरा, श्रीसंजय नाहर ने अनेक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और फेडरेशन का ओर विस्तार करने पर गहन चिंतन किया।
महाराष्ट्र के प्रभारी एवं फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गौतम मूणत ने महाराष्ट्र में जल्दी ही नए ग्रुप्स खोलने की भावना व्यक्त की।
चयन समिति के चेयरमैन श्री प्रकाश भटेवरा द्वारा संविधान में संशोधित विषयों की जानकारी प्रदान की।
दिलीप गोटावाला भवानीमंडी,सनोज जैन,सुनील मुरडीया,अशोक मोदी बड़ौद, डा शरद डोसी, अनिल जैन बड़ौद,गगन जैन, सुरेन्द्र जैन,मोनिका जैन कसरावद,धीरज कोठारी,नरेंद्र भंडारी,संध्या छाजेड़,मनोज जैन,अंकित वीरानी, अन्तिमा बांठिया उज्जैन,पंकज बाफनाआदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
फेडरेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ओर उपस्थित सभी सदस्यों को चिल्ड्रन ऑफ मदर अर्थ सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्री रूपेन्द्र जैन के निर्देशन में पौधों का वितरण किया।
सभा का संयोजन फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया जिसका संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्रीमति किरण सिरोलिया द्वारा एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री वीरेंद्र नाहर द्वाराआभार व्यक्त किया और अंत में महासचिव अरिहंत जैन द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाया।

