पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
दैनीक आगाज इंडिया 10 जून 2025 इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 10.06.25 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 32 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का./व्य.) श्री अमित सिंह व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
• निरीक्षक नीरज बिरथरे, निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर (थाना – राऊ), प्र.आर. 3346 शशाक दुबे, प्र.आर. 3214 लवकुश कुशवाह, आर 3764 रामवीर गुर्जर – थाना राजेंद्र नगर – अपराध क्रं 347, 373/25 मे आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तार करने पर।
• उनि राम रघुवंशी, उनि सौरभ कुशवाह, आर 2570 गौरव परमार, आर 3495 अरविंद पटेल, आर 1374 जोगेश लश्करी, 2421 विश्वेंद्र जाट, आर 3883 धर्मेंद्र सोनगरा, आर 3795 कैलाश भंवर – नगरीय पुलिस जोन 4 – थाना अन्नपुर्णा क्षेत्रांतर्गत महिला पर प्राण घातक हमले की घटना का खुलासा 72 घंटे के भीतर कर 05 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
• उनि खुशबू परमार, म.आर. 67 पूनम – महिला थाना – महिला थाना पर पंजीबध्द अपराध मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तूत करने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।
• सउनि देवेंद्र सिहं पंवार, प्र.आर 1388 आदर्श दीक्षित, आर 956 राहुल यादव, आर 4025 अभय तोमर, आर 3776 देवराज बघेल, आर 2544 अमित, आर 2307 मुकेश यादव – थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ सहित 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने एवं 255 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।
• प्र.आर. 3315 इमरत यादव, आर. 2834 राकेश जाट, आर 2371 जितेंद्र सिंह – थाना पलासिया – पिस्टल दिखाकर कर महिला से चैन स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मश्रुका जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।
• आर. 3820 नितेश राय, आर 1542 करण – थाना विजय नगर – चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग कर अवैध हथियार चाकू जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।
• आर. 2215 महेंद्र जादौन, आर 2525 वीरेंद्र सिहं राजपूत – थाना एमआईजी – रात्री गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध हथियार चाकू जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।
• आर.4859 शेरसिंह, आर 4431 राहुल परमार, आर 686 संदीप – थाना यातायात – रसोमा चौराहे पर यातायात प्रबंधन के दौरान चोरी की मोटरसायकल सहित एक आरोपी को पकडकर थाना विजय नगर के सुपुर्द करने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।



