हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता संपन्न

समाज का हर वर्ग इस अभियान में सहभागिता करें इसकी चिंता पार्टी कार्यकर्ता करेंगे – श्री गौरव रणदिवे

इंदौर। 10 अगस्त 2024। जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया श्री रणदिवे ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है।
तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है। इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में और माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि नगर के 1 लाख से अधिक परिवारों तक तिरंगा ध्वज पहुंचे और उसे हर घर पर फहराया जाए। लगभग एक सप्ताह का यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान में सरकार, समाज के साथ पार्टी संगठन की भूमिका होगी। समाज का हर वर्ग इस अभियान में सहभागिता करे, इसकी चिंता पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। श्री रणदिवे ने आगे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को नगर की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा।इस अभियान के दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। देश के विभाजन की विभीषिका में करीब 1.5 करोड़ परिवार विस्थापित हुए, लगभग 6 लाख लोग मारे गए। 1 लाख से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, लेकिन ये काला अध्याय अधिकांश युवाओं की जानकारी में नहीं है। विभाजन की त्रासदी से देशवासियों को अवगत कराने तथा इसके लिए जिम्मेदार विघटनकारी ताकतों के प्रति देश को सतर्क करने के उद्देश्य से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनियों, गोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान को सभी बूथों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। श्री रणदिवे ने आगे कहा कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सांसद, विधायक, महापौर एवं समस्त जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध हो सकें, इसकी योजना बनाई जा रही है और आवश्यक होने पर इसके लिए स्व सहायता समूह की बहनों का सहयोग भी लिया जाएगा साथ ही घर-घर जाकर तिरंगा वितरण के अलावा विधानसभा एवं वार्डों में स्टाल लगाकर भी तिरंगे वितरित किए जाएंगे।
हर घर तिरंगा अभियान भारत के स्वाभिमान एवं देश की शान तिरंगे को हर घर फहराने की राष्ट्र प्रेम की उस भावना को जागृत करने के इस अभियान में पार्टी ही नहीं बल्कि समाज, देश,प्रदेश सहित इंदौर महानगर की जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री चिंटू वर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन,मीडिया प्रभारी श्री रितेश तिवारी एवं सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी उपस्थित रहे।

रितेश तिवारी
मीडिया प्रभारी
भाजपा, इंदौर

नितिन द्विवेदी
सह मीडिया प्रभारी
भाजपा, इंदौर

शेयर करे

Recent News

अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रतिबंध के बावजूद मोरटक्का ब्रिज से भारी वाहनों का आवागमन जारी, एक बल्कर हादसे से बाल-बाल बचा

दैनिक आगाज इंडिया 3 जून 2025ओंकारेश्वर, ( नि प्र ) इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर स्थित नर्मदा नदी के मोरटक्का ब्रिज पर शासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक लापरवाही के चलते प्रतिदिन सैकड़ों भारी भरकम वाहन गुजर रहे हैं। रविवार दोपहर ऐसा ही एक बल्कर होटल गोपाल मिडवे

Read More »

लालबाग में आधुनिक मुक्ताकाश का निर्माण किया जायेगा।

दैनिक आगाज इंडिया 2 जून 2025 इन्दोर, संभागायुक्त कार्यालय में वास्तुविद ने दिया प्रजेंटेशन। 19वीं सदी में जैसा लालबाग पैलेस था, उसको उसी स्वरूप में दिखाने के पूरे प्रयास किये जाएंगे। स्कूली बच्चों को अपनी कला प्रतिभा दिखाने के लिए आधुनिक मुक्ताकाश का निर्माण किया जायेगा। जिसमें नाटकों का मंचन होगा। इससे स्थानीय कला को

Read More »
बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

पद का अहंकार बीजेपी में चरम पर, एक दूसरे को नीचा दिखाने कोई कसर नही छोड़ रहे भूल गए  इस सत्ता को पाने कितनी कुर्बानियां हुई।

अशोक रघुवंशी 9300006777 दैनिक आगाज इंडिया 2 जून 2025 इन्दौर, मध्यप्रदेश बीजेपी में सबकुछ सही चल रहा है ? नही अहंकारी मानसकिता में जकड़े हुई नेता प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों की नकल कर अपने आप को मोदी साबित करने में लगे है। वो भूल गए विपक्ष का दर्द क्या होता है वो भूल गए इस सत्ता

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर शहर के चिन्हित ब्लेक स्पाट पर होंगे तकनीकी सुधार, मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था के कार्य।

शहर के अनेक चौराहों के होंगे लेफ्ट टर्न चौड़े। वाहनों से सामग्री बेचने वाले व्यक्तियों के वाहनों के होंगे पंजीयन निरस्त। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न। दैनिक आगाज इंडिया 2 जून 2025 इंदौर शहर के यातायात सुधार के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसके लिये

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

सभी सीएमओ प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय को शीघ्र पूर्ण करायें

कलेक्टर ने टीएल की बैठक में दिये निर्देश दैनिक आगाज इंडिया 2 जून 2025 टीकमगढ़ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी सीएमओ को प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समग्र आधार

Read More »