हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता संपन्न

समाज का हर वर्ग इस अभियान में सहभागिता करें इसकी चिंता पार्टी कार्यकर्ता करेंगे – श्री गौरव रणदिवे

इंदौर। 10 अगस्त 2024। जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया श्री रणदिवे ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है।
तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है। इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में और माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि नगर के 1 लाख से अधिक परिवारों तक तिरंगा ध्वज पहुंचे और उसे हर घर पर फहराया जाए। लगभग एक सप्ताह का यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान में सरकार, समाज के साथ पार्टी संगठन की भूमिका होगी। समाज का हर वर्ग इस अभियान में सहभागिता करे, इसकी चिंता पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। श्री रणदिवे ने आगे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को नगर की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा।इस अभियान के दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। देश के विभाजन की विभीषिका में करीब 1.5 करोड़ परिवार विस्थापित हुए, लगभग 6 लाख लोग मारे गए। 1 लाख से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, लेकिन ये काला अध्याय अधिकांश युवाओं की जानकारी में नहीं है। विभाजन की त्रासदी से देशवासियों को अवगत कराने तथा इसके लिए जिम्मेदार विघटनकारी ताकतों के प्रति देश को सतर्क करने के उद्देश्य से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनियों, गोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान को सभी बूथों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। श्री रणदिवे ने आगे कहा कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सांसद, विधायक, महापौर एवं समस्त जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध हो सकें, इसकी योजना बनाई जा रही है और आवश्यक होने पर इसके लिए स्व सहायता समूह की बहनों का सहयोग भी लिया जाएगा साथ ही घर-घर जाकर तिरंगा वितरण के अलावा विधानसभा एवं वार्डों में स्टाल लगाकर भी तिरंगे वितरित किए जाएंगे।
हर घर तिरंगा अभियान भारत के स्वाभिमान एवं देश की शान तिरंगे को हर घर फहराने की राष्ट्र प्रेम की उस भावना को जागृत करने के इस अभियान में पार्टी ही नहीं बल्कि समाज, देश,प्रदेश सहित इंदौर महानगर की जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री चिंटू वर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन,मीडिया प्रभारी श्री रितेश तिवारी एवं सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी उपस्थित रहे।

रितेश तिवारी
मीडिया प्रभारी
भाजपा, इंदौर

नितिन द्विवेदी
सह मीडिया प्रभारी
भाजपा, इंदौर

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

नुक्कड़ नाटक से गूंजा सड़क सुरक्षा संदेश…

दैनिक आगाज इंडिया 19 फरवरी 2025 इंदौर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शासकीय माता जीजाबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं और आम नागरिकों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक, कविता और ड्रामा के जरिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुधीर सक्सेना, एसपी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा अप्रैल माह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीज़न 17 की थीम का शुभारंभ किया।

दैनिक आगाज इंडिया 19 फरवरी 2025 इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा अप्रैल माह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीज़न 17 की थीम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सात मूर्धन्य संपादकों की स्मृति में आयोजित होने वाले आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के संयोजक श्री सुदेश तिवारी

Read More »
बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

एमएसएमई विकास नीति-2025 और स्टार्ट-अप पॉलिसी एवं कार्यान्वयन योजना-2025 के को मंजूरी

दैनिक आगाज इंडिया 18 फरवरी 2025 भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए म.प्र. एमएसएमई विकास नीति-2025 और स्टार्ट-अप पॉलिसी और कार्यान्वयन योजना-2025 को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में आर्थिक सशक्तिकरण

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

खंडवा कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंकलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश दैनिक आगाज इंडिया 18 फरवरी 2025 खंडवा शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शासकीय कार्यालयों से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्याओं

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर को मिलने वाली एक ओर बड़ी सौगात …अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का कार्य पूर्णता की ओर ||

।दैनिक आगाज इंडिया 18 फरवरी 2025 इंदौर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार ने आईएसबीटी (ISBT) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, जो अब अपने अंतिम चरणों में है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, निर्धारित समय सीमा, और सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को

Read More »

दैनिक आगाज़ इंडिया टीम