अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का हुआ शुभारंभ।

ंत जनों ने श्रीमद भगवद् गीता के महत्व पर प्रकाश डाला।

जनप्रतिनिधिगण ने किया मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।

दैनिक आगाज इंडिया 11 Dec 2024, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत श्रीमद भगवद् गीता पाठ के आयोजन के साथ गीता जयंती का आयोजन हुआ। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ भी हुआ। ग्रामीण हाट बाजार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संत जनों द्वारा भगवत गीता के पाठ के माध्यम से गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को जनप्रतिनिधिगण ने संबोधित किया तथा विभिन्न योजनाओं के पात्र धारियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ आज से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मैन्दोला, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री गोलु शुक्ला, प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, अपर आयुक्त श्री अभय राजगांवकर, श्री मनोज चौरसिया, महापौर परिषद सदस्य श्री अश्विनी शुक्ल, श्री राजेन्द्र राठौर, श्री अभिषेक शर्मा, पार्षद श्रीमती पंखुडी जैन डोसी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संतजन, बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।
*गीता जयंती पर संत जनों ने श्रीमद भगवत गीता के महत्व पर प्रकाश डाला*
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री स्वामी सर्वेश चैतन्य जी, श्री रामकृष्ण आचार्य जी, श्री पुरुषोत्तम सरस्वती जी एवं श्री वीतारामानंद जी ने श्रीमद भगवद गीता के 11, 12 एवं 15 अध्याय का सामूहिक वाचन किया। संत जनों ने गीता के महत्व, धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान के संबंध में विस्तृत उपदेश दिया। संत जनों ने श्रीमद भगवद गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को महत्व दिया। उन्होंने मनुष्य को सदैव कर्म करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद भगवत गीता में ज्ञान का अथाह सागर समाहित है।
*जिले की समस्त ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्र में वार्डवार आयोजित होंगे शिविर*
प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशा निर्देशन में केन्द्र एवं राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत प्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक जिले में आयोजित होगा। अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो में शिविरों का आयोजन होगा।
*महापौर श्री भार्गव एवं विधायक श्री शुक्ला ने कार्यक्रम को किया संबोधित*
कार्यक्रम को महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि गीता जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी 34 हितग्राही मूलक योजनाओं, 11 लक्ष्य आधारित, 63 सेवाओं का लाभ पात्रतानुसार हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आयुष्मान योजना तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त वृद्धजनों से आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने का आह्वान किया। विधायक श्री गोलू शुक्ला ने अधिक से अधिक पात्र धारियों से मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में महापौर परिषद सदस्य श्री अभिषेक शर्मा बबलू ने आभार व्यक्त किया।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पंचायत के विकास के बगैर समग्र भारत का विकास नहीं हो सकता

हमें शहरी क्षेत्र की सभी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में भी उपलब्ध कराना होगी- पतजोशी दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इंदौर। केरल के पुलिस महानिदेशक संजीव पतजोशी ने कहा है कि पंचायत क्षेत्र का विकास किए बगैर हम समग्र भारत के विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। शहरी क्षेत्र में हमारे देश में

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 का शुभारंभ जल मंथन कार्यशाला जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 15 मई 2025। जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि नगर पालिक निगम द्वारा जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन

Read More »

चार पहिया वाहनो को किराये पर लेकर, उसको गिरवी रखने वाले गिरोह का, पुलिस थाना भँवरकुआं ने किया पर्दाफाश।

धोखाधड़ी कर गिरवी रखे गए 05 चार पहिया वाहन, पुलिस ने किए जप्त। दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इन्दौर– शहर में अपराधों नियंत्रण के परिपेक्ष्य में लोगो के साथ धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये है ।उक्त निर्देशो के तारतम्य में

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

बहनों के लिए राज्य सरकार के द्वार सदैव हैं खुले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लाड़ली बहनों को सम्मान देकर पूरा प्रदेश होता है गौरवान्वितदेश में अनादिकाल से है नारी सम्मान की परम्पराप्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि की गई अंतरितलाड़ली बहनों को अब तक मिला 28 हजार करोड़ रूपए से अधिक का लाभ56 लाख 83 हजार सामाजिक

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

शहर की प्राचीन बावडी-कुऐं हुए पुनःजीवित

जल गंगा संवर्द्धन अभियान निगम के कुऐं-बावडी सफाई अभियान के पश्चात बावडी में पानी की आवक प्रारम्भ आयुक्त द्वारा जल गंगा अभियान के तहत कुऐं-बावडी का निरीक्षण सफाई अभियान में संलग्न कर्मचारियो के सुरक्षा उपाय के दिये निर्देश दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 15 मई 2025। मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर शहर

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वनों के संरक्षण, संवर्धन, संचालन एवं संधारण के कार्य में वन समितियों की अहम भूमिका।

सामुदायिक वन अधिकारों, वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन पर दो दिवसीय संभागीय कार्यशाला प्रारंभ। दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इंदौर, राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए इंदौर में आज से सामुदायिक वन अधिकारों, वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन पर

Read More »