भाजपा कार्यालय पर दीपावली संपन्न हुई माता लक्ष्मी की पूजन।

हम सभी ज्योतिर्मय होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं और उत्साह का संचार करें -श्री गौरव रणदिवेइंदौर 12 नवंबर 2023/भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे द्वारा दीपावली के अवसर पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार से मां लक्ष्मी की पूजन अर्चना की गई। श्री गौरव रणदिवे ने दीपावली के अवसर पर नगरवासियों के लिए मंगल कामनाएं करते हुए कहा कि हम प्रफुल्लित होकर सभी के जीवन में आशाएं जगायें, इस मायने में ही दीपावली आत्म साक्षात्कार का पर्व है। दीया जलता है आलोक बिखेरता है लेकिन वही दीपक जब समूह में कतारबद्ध होकर सामूहिक रूप में दूसरों के साथ जलता है, तो उसकी आभा अपने आसपास के पूरे परिवेश को आलोकित कर देती है। इस तरह दीपावली पर्व मिलजुलकर विकास करने और सभी के जीवन को सुखमय बनाने का संदेश देता है। इस अवसर पर श्री गौरव रणदिवे ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के सुखी जीवन, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हम सभी ज्योतिर्मय होकर, सबको साथ में लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं और उत्साह का संचार करें, दीप पर्व यही संदेश देता है। इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति के नगर संयोजक श्री बाबू सिंह रघुवंशी ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री सविता अखण्ड, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, घनश्याम शेर, मुकेश मंगल,मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी नितीन द्विवेदी, कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा, नितीन पाण्डे, राजू चौहान, निरंजनसिंह चौहान, ज्योति पंडित, हर्षवर्धन बर्वे अजय अग्निहोत्री, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रितेश तिवारी
मीडिया प्रभारी भाजपा इंदौर

नितिन द्विवेदी
सह मीडिया प्रभारी भाजपा इंदौर

शेयर करे

Recent News

बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

मोरटक्का रेलवे अंडरपास पुलिया पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण, यातायात पुनः शुरू

  दैनिक आगाज इंडिया ओंकारेश्वर  ( नि प्र ) इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित मोरटक्का रेलवे फाटक पर ब्रिज नंबर 816A के अंतर्गत अंडरपास पुलिया की चैनल लॉन्चिंग का कार्य मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान आठ घंटे तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। अब कार्य

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर नगरपरिषद मे पीआईसी की बैठक संपन्न 19 प्रस्ताव सर्व समिति से पारित 

दैनिक आगाज इंडिया 22 मई 2025 ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे )नगर परिषद के सभा कक्ष में प्रेसिडेंट इन काउंसिल के साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें जनहित एवं नगर हित के विभिन्न प्रस्तावो को सर्वसम्मति से PIC सदस्यों ने श्रीमती मनीषा परिहार अध्यक्ष  की अध्यक्षता में स्वीकृति प्रदान की गई   जनहित व नगर विकास

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम ने 1.50 लाख का किया फाइन, हाथों हाथ राशि वसूल की दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 21 मई 2025। आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार वार्ड 36 के अंतर्गत स्थित MR-11 सड़क पर होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल द्वारा नगर निगम से बिना अनुमति प्राप्त किए 15 हरे-भरे पेड़ों की

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

|| विकास की बात… भाजपा के साथ ||

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इन्दौर, नंबर 1 इंदौर के देश मे नंबर 1 सांसद  शंकर लालवानी  एवं उच्च शिक्षित युवा महापौर पुष्पमित्र भार्गव विधानसभा क्षेत्र क्र 4 विधायक अयोध्या की देवी स्वरूपनी श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़  के मार्गदर्शन व उपस्थिति मे आज प्रात: वर्षा ऋतु में होने वाले जल-जमाव की समस्या

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

मल्टी का गेट लगाने का कहा तो भाजपा नेता के बेटे को मारा पीटा और धमकाया..!

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इंदौर घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव विहार कालोनी स्थित गणेश धाम मल्टी में भाजपा क्षेत्र क्रमांक 1 के मीडिया प्रभारी देवेंद्र ईनाणी का परिवार रहता है यहीं पर उनके बेटे ने आरोपी विष्णु को मल्टी का गेट लगाकर जाने की बात कही तो आरोपी नाराज होकर फरियादी शैलेंद्र

Read More »