बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए 18 फरवरी से शुरू होगा दस्तक_अभियान का दूसरा चरण।

अभियान की तैयारियां प्रारंभ।


दैनिक आगाज इंडिया 13 फरवरी 2025 इंदौर , बाल स्वास्थ्य और पोषण के लिए दस्तक अभियान का द्वितीय चरण का आयोजन 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। अभियान की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। यह अभियान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से क्रियान्वित होगा।
अभियान के तहत एनीमिया फॉलोअप जांच एवं विटामिन ए अनुपूरण हेतु कार्य किये जाएंगे। अभियान का द्वितीय चरण 18 फरवरी से 18 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान 9 माह से 5 साल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही दस्तक अभियान के प्रथम चरण में एनीमिक पाए गए 6 माह से 5 साल के बच्चों के खून की जांच डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर से की जाएगी। एनीमिया के स्तर की पुनः जांच कर बच्चों का थेरेप्यूटिक प्रबंधन किया जाएगा। अभियान के तहत एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर जाकर दस्तक दी जायेगी। संबंधित अधिकारियों को बच्चों की लाइन लिस्टिंग तैयार कर अभियान के तहत निर्धारित सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि अभियान के दौरान सभी लक्षित बच्चों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित विभागों से समन्वय कर सूक्ष्म कार्ययोजना बनाई जाए। एनीमिक बच्चों को आयरन सप्लीमेंट की खुराक देकर सतत फॉलोअप किया जाए। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाई जाने के लिए अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए के घोल की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर से बच्चों में एनीमिया की स्थिति को देखा जाएगा एवं एनीमिक पाए गए बच्चों को आयरन सप्लीमेंटेशन सेवन कराया जाएगा।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

साइबर अपराध! जागरूकता ही सुरक्षा है: डॉ. कपूर

साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजनइंदौर, 20 मार्च 2025. सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एंड कोआर्डिनेशन कमिटी, इंदौर द्वारा आयकर विभाग , इंदौर के सहयोग से केंद्र सरकार के इंदौर में पदस्थ अधिकारियो व कर्मचारियों के लिए, साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया । यह कार्यशाला 20/03/2025 गुरुवार को आयकर विभाग, इंदौर में आयोजित की

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

संभागायुक्त कार्यालय में ‍सिंहस्थ-2028 के पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

संभागायुक्त श्री दीपक ‍सिंह ने अधिकारियों को सभी तरह के निर्माण एवं संधारण के कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। दैनिक आगाज इंडिया 20 मॉर्च 2025 इन्दौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज संभागायुक्त कार्यालय में सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर संभाग में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

जोन क्रमांक 11 में धार कोठी में स्वीकृति के विपरीत निर्माण पाए जाने पर निगम की रिमूवल कार्यवाही

दैनिक आगाज इंडिया 20 मॉर्च 2025 इंदौर,आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर अवैध निर्माण के विरुद्ध निगम की रिमूवल कार्यवाही लगातार जारी है।आयुक्त श्री वर्मा के निर्देश के क्रम में आज जोन 11 अंतर्गत 76 धार कोठी पर स्वीकृति के विपरीत निर्माण करने अवैध पेंट हाउस बनाने और व्यावसायिक निर्माण पाए जाने पर रिमूवल

Read More »