मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का 30वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

दैनिक आगाज इंडिया भोपाल 13 sep 2024, सरकारी योजनाओं की सफलता में जन-भागीदारी की अहम भूमिका
मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री- श्री विजयवर्गीय

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि सरकारी योजनाओं और कार्यक्रम की सफलता में जन-भागीदारी का महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने समाज के हर स्तर पर जन-भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज भोपाल के नरोन्हा प्रशासन अकादमी में नगरीय सुशासन – मानव अधिकार विषय पर हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया।

नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिये केन्द्र सरकार से अधिक से अधिक राशि मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शहरों के विकास के लिये स्मार्ट सिटी जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इंदौर शहर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में एक दिन में केवल 12 घंटे में सफल जन-भागीदारी से 12 लाख पौधे लगाये गये हैं। आज इन पौधों की देख-भाल शहर का नागरिक आगे बढ़कर कर रहा है।

स्वच्छता कार्यक्रम में संस्कार जरूरी

स्वच्छता ही सेवा अभियान की चर्चा करते हुए मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बच्चों में सफाई के संस्कार शुरू से डाले जायें, तो इसके बेहतर परिणाम इंदौर में देखे जा सकते हैं। इंदौर शहर में स्वच्छता के मामले में देशभर में मध्यप्रदेश को विशिष्ट पहचान दिलाई है। अब इंदौर को क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब का दायित्व है कि हम सफाई मित्रों के हितों का ख्याल रखें और उन्हें पूरा सम्मान दें। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने अपने नगर निगम जन-प्रतिनिधि के रूप में कच्चे शौचालय को पक्के शौचालय में परिवर्तित किये गये कार्यों की जानकारी दी।

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग की पहुंच बढ़ाने के लिये नवाचार करते हुए ‘आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। आयोग 35 जिला मुख्यालय तक अपने कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। अध्यक्ष श्री ममतानी ने बताया कि आयोग की मंशा है कि समाज के प्रत्येक नागरिक के साथ समान व्यवहार हो। कार्यक्रम को आयोग के सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महानिदेशक नरोन्हा अकादमी श्री जे.एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव विधि श्री एन.पी. सिंह भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की जानकारी, नगर निगम भोपाल, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

फोटो संलग्‍न है….

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स द्वारा मानव सेवा के उल्लेखनीय कार्य

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि) द्वारा सात दिवसीय मानव सेवा के कार्य प्रारंभ किए जिसके अन्तर्गत जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप जैनम द्वारा प्रातः 9 बजे अग्रवाल धर्मशाला एम.वाय.के सामने भोजन एवं वस्त्र वितरण किया गया।जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप प्राइम द्वारा मातृ छाया चिकित्सक नगर पर

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

अंकित विश्वकर्मा की हत्या को हादसा बता केस बंद कर रही देपालपुर पुलिस।

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर मृतक अंकित विश्वकर्मा की मृत्यु नही हत्या हुई है। देपालपुर पुलिस अपराधियो को बचा रही है। सीडीआर (CDR) नही निकाल रही है जिससे हत्या का खुलासा हो सके। घटना दिनांक 09/10/2024 की है। आठ माह बीत चुके है। हमे पुलिस थाना देपालपुर पर भरोसा/विश्वास नही है। अन्य किसी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

देवी अहिल्या की पावन नगरी महेश्वर तथा मंडलेश्वर के सम्पूर्ण मंदिर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त बनाया जाये.

मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तम्बाकू पदार्थ का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये. उल्लंघन की दशा में दंडात्मक कार्यवाही की जाए. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने खरगोन जिला प्रशासन को दिए निर्देश. दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की पावन नगरी महेश्वर

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

नक्‍शा क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा चरण 2 जून से पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में शुरू किया जाएगा

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 दिल्ली, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) 2 जून 2025 से देश के पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) में नक्‍शा (शहरी आवासों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण) कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण का दूसरा चरण आयोजित करने जा रहा है। नक्‍शा में भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन पानीपत के किसानों से मिले श्री शिवराज सिंह

किसानों के बीच अभियान को लेकर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर खेती की विभिन्न तकनीकों का लिया जायजा कृषि विभाग का अमला और किसान मिलकर खेती की दशा और दिशा बदलेंगे – श्री शिवराज सिंह खेती को जीने की कोशिश करता हूं। किसान का

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विभिन्न राज्यों के विधायकों से किया वचुर्अल संवाद

कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा : श्री चौहान इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा : श्री शिवराज सिंह चौहान. हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम” : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान यह पहल भारतीय कृषि

Read More »