प्रदेश में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

दूध उत्पादन एवं इससे निर्मित होने वाले उत्पादों का विकास कर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में सांची दुग्ध प्लांट में आयोजित कर्मचारी संवाद कार्यक्रम को किया सम्बोधित।

सांची दुग्ध संघ एवं कर्मचारियों को समितियों के माध्यम से सशक्त करते हुए प्रदेश में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सांची दुग्ध संघ के किसी भी कर्मचारी अथवा आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। प्रदेश में वर्तमान दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लिये विशेष प्रयास किये जाएंगे। यह बात आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मांगलिया स्थित सांची दुग्ध प्लांट में आयोजित कर्मचारी संवाद कार्यक्रम के अवसर पर कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण प्रेम से गोपाल कहलाए। उन्होंने गौमाता के प्रति प्रेम के कारण जीवनभर गोपाल कहलाने में आनंद महसूस किया। उन्होंने अपने मुकुट पर मोर पंख को स्थान दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गाय को सदैव महत्व दिया। उन्होंने पशुपालन के व्यवसाय से जोड़कर आय के साधन के साथ-साथ जीवन अमृत से जुड़ने का संकेत दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में 51 हजार से अधिक गांव हैं। बावजूद इसके दुग्ध उत्पादन में हम अन्य प्रदेशों के मुकाबले पीछे हैं। मध्य प्रदेश को दूध उत्पादन एवं उससे निर्मित होने वाले उत्पादों का विकास कर दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनाएंगे। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और इनसे जुड़ी सहकारी समितियों को मजबूत किया जाएगा। सांची दुग्ध संघ के किसी भी कर्मचारी को वीआरएस नहीं लेना पड़ेगा तथा आउटसोर्स के किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला जायेगा। दुग्ध संघ को सशक्त बनाने के लिए इन कर्मचारियों को इसका सहभागी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाते हुए इसके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी के ‍‍लिये भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में दूध खरीदी पर पशुपालक को बोनस दिया जाएगा। दुग्ध संघ की वर्तमान समितियों की क्षमता का विकास करेंगे तथा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन के साथ साँची दुग्ध और उसके उत्पादों की खपत को बढ़ाने के लिये विशेष प्रयास किए जाएंगे। सांची ब्रांड को और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया नेशनल डेयरी डेवलपमेंट से एमओयू किया गया है। सहकारिता के माध्यम से इसे और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में कृषि विकास दर 25 प्रतिशत हुई है। पशुपालन को और अधिक बढ़ावा देने के लिये नई योजना के अन्तर्गत 10 से ज्यादा पशुओं का पालन करने वाले पशुपालकों को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन पर अनुदान का लाभ देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रदेश में बूढ़े पशुधन के संरक्षण हेतु गौशालाओं में ऐसे पशुओ को रखा जा रहा है। गौशालाओं का अनुदान भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश में किसानों के दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी हेतु विशेष सम्मेलनों का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुग्ध संघ कर्मचारियों से संवाद किया तथा उन्हें हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने साँची दुग्ध संघ के प्लांट का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साँची दुग्ध संघ की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, राज्यसभा सांसद श्रीमती कविता पाटीदार, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा, श्री मनोज पटेल तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे, दुग्ध संघ अध्यक्ष श्री मोती सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन,दुग्ध संघ कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन सांची दुग्ध संघ के एमडी डॉ. सतीश कुमार एस ने देते हुए दुग्ध संघ संबंधी जानकारी दी।

शेयर करे

Recent News

बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

मोरटक्का रेलवे अंडरपास पुलिया पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण, यातायात पुनः शुरू

  दैनिक आगाज इंडिया ओंकारेश्वर  ( नि प्र ) इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित मोरटक्का रेलवे फाटक पर ब्रिज नंबर 816A के अंतर्गत अंडरपास पुलिया की चैनल लॉन्चिंग का कार्य मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान आठ घंटे तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। अब कार्य

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर नगरपरिषद मे पीआईसी की बैठक संपन्न 19 प्रस्ताव सर्व समिति से पारित 

दैनिक आगाज इंडिया 22 मई 2025 ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे )नगर परिषद के सभा कक्ष में प्रेसिडेंट इन काउंसिल के साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें जनहित एवं नगर हित के विभिन्न प्रस्तावो को सर्वसम्मति से PIC सदस्यों ने श्रीमती मनीषा परिहार अध्यक्ष  की अध्यक्षता में स्वीकृति प्रदान की गई   जनहित व नगर विकास

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम ने 1.50 लाख का किया फाइन, हाथों हाथ राशि वसूल की दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 21 मई 2025। आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार वार्ड 36 के अंतर्गत स्थित MR-11 सड़क पर होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल द्वारा नगर निगम से बिना अनुमति प्राप्त किए 15 हरे-भरे पेड़ों की

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

|| विकास की बात… भाजपा के साथ ||

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इन्दौर, नंबर 1 इंदौर के देश मे नंबर 1 सांसद  शंकर लालवानी  एवं उच्च शिक्षित युवा महापौर पुष्पमित्र भार्गव विधानसभा क्षेत्र क्र 4 विधायक अयोध्या की देवी स्वरूपनी श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़  के मार्गदर्शन व उपस्थिति मे आज प्रात: वर्षा ऋतु में होने वाले जल-जमाव की समस्या

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

मल्टी का गेट लगाने का कहा तो भाजपा नेता के बेटे को मारा पीटा और धमकाया..!

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इंदौर घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव विहार कालोनी स्थित गणेश धाम मल्टी में भाजपा क्षेत्र क्रमांक 1 के मीडिया प्रभारी देवेंद्र ईनाणी का परिवार रहता है यहीं पर उनके बेटे ने आरोपी विष्णु को मल्टी का गेट लगाकर जाने की बात कही तो आरोपी नाराज होकर फरियादी शैलेंद्र

Read More »