शहीद अमृता देवी दुनिया में त्याग और बलिदान की मिसाल है- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद अमृता देवी विश्नोई की प्रतिमा का किया अनावरण।

सिटी फॉरेस्ट में 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित शहीद अमृता देवी की प्रतिमा का हुआ अनावरण।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में शहीद अमृता देवी विश्नोई की प्रतिमा का अनावरण किया। इंदौर के सिटी फॉरेस्ट में 30 लाख रूपये की लागत से शहीद अमृता देवी की प्रतिमा बनायी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहीद अमृता देवी विश्नोई एवं अन्य के बलिदान को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा पर्यावरण और वन से ही हमारा जीवन है, शहीद अमृता देवी जी दुनिया में त्याग और बलिदान की मिसाल है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, राज्यसभा सांसद श्रीमती कविता पाटीदार, सांसद श्री शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़, श्री गोलू शुक्ला, श्री मधु वर्मा और श्री मनोज पटेल, सभापति श्री मुन्ना लाल यादव, अखिल भारतीय विश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेन्द्र बुडिया, विश्नोई समाज के अध्यक्ष श्री आत्माराम विश्नोई, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा, जनकार्य प्रभारी श्री राजेंद्र राठौड़, यातायात प्रभारी श्री राकेश जैन, श्री हीरालाल विश्नोई, श्री अरविंद सारण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद अमृता देवी और उनकी बेटियों ने वन और पेड़ों को बचाने के लिए हंसते-हंसते अपना बलिदान दिया। उनका यह बलिदान दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। उनका बलिदान दुनिया को बड़ी सीख देता है कि किस प्रकार से पर्यावरण संरक्षण के लिए 300 साल पहले भी आंदोलन किया गया। मुख्यमंत्री जी ने शहीद अमृता देवी के पर्यावरण संरक्षण के बलिदान के लिए समस्त विश्नोई समाज को धन्यवाद अर्पित किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई ने बताया कि शहीद अमृता देवी राजस्थान की खेजडली गाँव की एक बहादुर महिला थीं। उन्होंने विश्नोई धर्म की वेदी पर अपने जीवन का बलिदान दिया। सन 1730 में राजस्थान के मारवाड़ में खेजडली नामक स्थान पर हरे पेड़ों को काटने से बचाने के लिए अमृता देवी विश्नोई ने अपनी तीन बेटियों आसू, रत्नी और भागू के साथ अपने प्राण त्याग दिए। उनके साथ 363 से अधिक अन्य विश्नोई पेडों को बचाने के लिए शहीद हो गए। शहीद अमृता देवी ने राजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि उन्होंने विश्नोई धर्म में निषिद्ध हरे पेड़ों को काटने का प्रयास किया था। पुरुषवादी सामंती पार्टी ने उससे कहा कि अगर वह चाहती है कि पेड़ों को बख्शा जाए, तो उन्हें रिश्वत के रूप में पैसा देना चाहिए। उसने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया और उनसे कहा कि वह इसे अज्ञानता का कार्य मानेंगी और अपने धार्मिक विश्वास का अपमान करेंगी। उसने कहा कि वह हरे पेड़ों को बचाने के लिए अपनी जान दे देगी।
उल्लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम द्वारा वर्ष 2008 में बिचौली हप्सी में 27 एकड भूमि पर सिटी फारेस्ट विकास कर वृहद वृक्षा रोपण किया गया है। सिटी फॉरेस्ट का नामकरण मेयर-इन-कौसिंल के संकल्प से “शहीद अमृता देवी विश्नोई” के नाम पर किया गया है। अंत में कार्यक्रम का आभार सभापति श्री मुन्ना लाल यादव ने माना।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पंचायत के विकास के बगैर समग्र भारत का विकास नहीं हो सकता

हमें शहरी क्षेत्र की सभी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में भी उपलब्ध कराना होगी- पतजोशी दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इंदौर। केरल के पुलिस महानिदेशक संजीव पतजोशी ने कहा है कि पंचायत क्षेत्र का विकास किए बगैर हम समग्र भारत के विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। शहरी क्षेत्र में हमारे देश में

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 का शुभारंभ जल मंथन कार्यशाला जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 15 मई 2025। जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि नगर पालिक निगम द्वारा जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन

Read More »

चार पहिया वाहनो को किराये पर लेकर, उसको गिरवी रखने वाले गिरोह का, पुलिस थाना भँवरकुआं ने किया पर्दाफाश।

धोखाधड़ी कर गिरवी रखे गए 05 चार पहिया वाहन, पुलिस ने किए जप्त। दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इन्दौर– शहर में अपराधों नियंत्रण के परिपेक्ष्य में लोगो के साथ धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये है ।उक्त निर्देशो के तारतम्य में

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

बहनों के लिए राज्य सरकार के द्वार सदैव हैं खुले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लाड़ली बहनों को सम्मान देकर पूरा प्रदेश होता है गौरवान्वितदेश में अनादिकाल से है नारी सम्मान की परम्पराप्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि की गई अंतरितलाड़ली बहनों को अब तक मिला 28 हजार करोड़ रूपए से अधिक का लाभ56 लाख 83 हजार सामाजिक

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

शहर की प्राचीन बावडी-कुऐं हुए पुनःजीवित

जल गंगा संवर्द्धन अभियान निगम के कुऐं-बावडी सफाई अभियान के पश्चात बावडी में पानी की आवक प्रारम्भ आयुक्त द्वारा जल गंगा अभियान के तहत कुऐं-बावडी का निरीक्षण सफाई अभियान में संलग्न कर्मचारियो के सुरक्षा उपाय के दिये निर्देश दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 15 मई 2025। मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर शहर

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वनों के संरक्षण, संवर्धन, संचालन एवं संधारण के कार्य में वन समितियों की अहम भूमिका।

सामुदायिक वन अधिकारों, वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन पर दो दिवसीय संभागीय कार्यशाला प्रारंभ। दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इंदौर, राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए इंदौर में आज से सामुदायिक वन अधिकारों, वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन पर

Read More »