बहनों के लिए राज्य सरकार के द्वार सदैव हैं खुले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लाड़ली बहनों को सम्मान देकर पूरा प्रदेश होता है गौरवान्वित
देश में अनादिकाल से है नारी सम्मान की परम्परा
प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि की गई अंतरित
लाड़ली बहनों को अब तक मिला 28 हजार करोड़ रूपए से अधिक का लाभ
56 लाख 83 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी 341 करोड़ रूपए की राशि
26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के 30 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि की ट्रांसफर
सीधी के लिए 112 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन और लोकार्पण
सेना ने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर चलाया और दुनिया को बताया सिंदूर का महत्व
मुख्यमंत्री ने सीधी में हितलाभ वितरण एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित

दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : गुरूवार, मई 15, 2025,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के गरीब, किसान (अन्नदाता), युवा और नारी कल्याण के लिए संकल्पित है। भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानते हुए सरकार अपने सभी वचन (संकल्प) पूर्ण कर रही है। प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को योजना की 24वीं किश्त जारी की गई है। हर महीने बहनों को 1250 रुपए राशि भेजकर हर माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में नारियों के सम्मान की परम्परा अनादि काल से है। हमने जो वादा बहनों से किया था उसे लगातार निभा रहें है। हम भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानने वाले हैं जो वचन देते हैं उसे प्राण देकर भी निभाते हैं। लाड़ली बहना को सम्मान देकर पूरा प्रदेश गौरवान्वित होता है। प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 28 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है। सरकार के द्वार बहनों के लिए सदैव खुले हैं। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के खातों में पैसे पहुंचते हैं तो घर में लक्ष्मी बनी रहती है। भारत में पारिवारिक संस्कृति ऐसी है कि एक मां अपने हिस्से का भोजन बेटे को कराकर खुश होती है। भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां भारत भूमि की पूजा मां के रूप में की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को सीधी में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरण के साथ विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन समारोह को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56 लाख 83 हजार हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। साथ ही 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 30 करोड़ 83 लाख रूपए राशि का ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट का बटन दबाकर सीधी जिले में 112 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा-सीधी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।बहनों के साथ किसान भाइयों के बैंक खातों में भी भेजी जा रही राशि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक माह बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना, किफायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने के लिए सहायता राशि अंतरित कर रही है। इसी के साथ किसानों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का भी लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश की बहनों के साथ-साथ किसान भाइयों के बैंक खातों में भी पैसे भेजे जा रहे हैं। प्रदेश के समग्र विकास के लिए इस वित्तीय वर्ष में 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2047 तक 22 लाख 50 हजार रुपए करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों से हमने 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ खरीदा है। वर्ष 2003 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11200 रूपये थी जो आज 1 लाख 52 हजार रूपये हो गई है।विंध्य, सेना का नेतृत्व करने वाला क्षेत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र सेना का नेतृत्व करने वाला क्षेत्र है। थलसेना एवं नौसेना की कमान यहां से निकले 2 शीर्ष अफसरों के पास रहना गर्व का विषय है। भारतीय सैन्य बलों ने पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का षडयंत्र रचने वाले आतंकियों का खात्मा कर 4 दिन पहले सीमा पर दिवाली मनाई। आतंकियों में भारतीय सेना का सामना करने का दम नहीं है। सेना ने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुनिया को सिंदूर का महत्व बताया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान अब दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। भारत अब एक नए दौर में है। भारतीय सेना के शौर्य से पूरा देश गौरवान्वित है। उल्लास के वातावरण में अलग-अलग शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

समारोह में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विन्ध्य से गहरा नाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में लोकसभा की सभी सीटों पर हमने जीत हासिल की। विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी विधानसभा क्षेत्र को 112 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों की सौगात देकर विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। इससे सीधी का चौमुखी विकास होगा।

सीधी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का परम्परागत आदिवासी शैला एवं करमा लोक नृत्य से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वयं लड्डू खरीदकर टेस्ट किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोर्ड परीक्षा में मैरिट सूची मे आने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

समारोह में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, श्री देव कुमार सिंह चौहान, सदस्य श्री राजेश पाण्डेय, श्री के.के. पाण्डेय, श्री सुभाष सिंह, श्री इन्द्रशरण सिंह तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक उपस्थित रहें।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

मध्यप्रदेश में स्पेसटेक पर पहली उच्च स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक सम्पन्न।

आईआईटी इंदौर में आयोजित परामर्श से स्पेसटेक नीति निर्माण को मिली दिशा। दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 इन्दौर, मध्यप्रदेश को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा गत दिवस आईआईटी इंदौर में ‘एमपी स्पेसटेक नीति

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर  को  वाराणसी व उज्जैन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा . ममलेश्वर महालोक की तैयारी 

ममलेश्वर ओंकारेश्वर को लेकर शीघ्र ट्रस्ट बनाया जाएगा   दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 खण्डवा, ओंकारेश्वर ( ललित दुबे ) ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है ऐसे में उज्जैन महालोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर ममले तीनश्वर महालोक दोनों मंदिरों को मिलाकर ट्रस्ट बनाने की मांग लंबित है भारतीय पुरातत्व विभाग

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वर्षा जल संरक्षण हेतु नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

जल गंगा संवर्धन अभियान सेव वॉटर साइक्लोथॉन 15 जून को दैनीक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 14 जून 2025। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम इंदौर द्वारा लगातार नागरिकों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

लव जेहाद के लिए फंडिंग और साज़िशकर्ता कांग्रेसी पार्षद को भी आरोपी बनाए।

क़ादरी के पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच हो———————————-मोहन सरकार, योगी सरकार की तरह इस मामले में सख़्त क़ानून बनाए———————————- दैनीक आगाज इंडिया 14 जून 2025 इंदौर ।लव जेहाद में पकड़े गए आरोपियों को कांग्रेस पार्षद द्वारा फंडिंग किए जाने के कबूलनामे के आधार पर आरोपी बनाकर पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच की जाए।भाजपा

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वर्दी से जागी नई उम्मीद अभियान अंतर्गत नाबालिकों के लिए किया गया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर, अच्छे कार्य करने के लिए किया प्रेरित। • नशे को ना कहने वाले बालक-बालिको को “पुलिस मित्र” बनने के लिए किया प्रोत्साहित । • पुलिस की अभिनव पहल से प्रभावित होकर नाबालिग बालक व युवा हो रहे है, नशे व अपराध की दुनिया से दूर और हो रहे है

Read More »