संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय का इतिहास जाना

हिन्दी, अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं की एक लाख से अधिक किताबों का संग्रह है

पुस्तकालय में हिन्दी एवं अंग्रेजी के 17 समाचार पत्र और 33 पत्रिकाएं आती है

दैनिक आगाज इंडिया 16 अप्रैल 2025 इंदोर, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने आज शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय का अवलोकन किया। इस मौके पर पुस्तकालय प्रमुख श्रीमती लिली संजय डावर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त श्री सिंह ने पुस्तकालय प्रमुख श्रीमती लिली डावर के साथ पुस्तकालय के सभी कक्षों का अवलोकन किया और विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की। पुस्तकालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया और उनकी पढ़ाई के बारे में जाना। संभागायुक्त श्री सिंह को निरीक्षण के दौरान बताया गया कि शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय का इतिहास वर्षों पुराना है। इस भवन को सफेद कोठी के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें सर टेलर एवं सर हर्टन रहा करते थे। यहाँ हिन्दी, अंग्रेजी और मराठी सहित विभिन्न भाषाओं की एक लाख से भी अधिक पुस्तकें हैं, जिनका रख-रखाव आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से किया जाता है। सभी किताबों को इस प्रकार से कोडिंग करके जमाया गया है कि किसी भी पुस्तक को तलाशने में कम-से-कम समय लगता है।
इस पुस्तकालय में रखी अधिकांश पुस्तकें राजाराम मोहन राय लाईब्रेरी फाउंडेशन, मध्यप्रदेश शासन या दानदाताओं के द्वारा प्राप्त होती है। इसके अलावा यहां प्रतिदिन हिन्दी, अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं के 17 समाचार पत्र आते है। साथ ही विभिन्न भाषाओं की पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक सहित 33 पत्रिकाएं भी आती है। पुस्तकालय के नियमित सदस्य को अधिकतम दो पुस्तकें घर ले जाने की पात्रता है। पुस्तकालय में एक कक्ष बच्चों का भी है जिसमें बाल साहित्य है तथा मराठी भाषा का अलग से प्रभाग है। पुस्तकालय में एक कक्ष उन विद्यार्थियों के लिये है जो यूपीएससी, पीएससी, आईआईटी, क्लेट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसका सदस्य शुल्क नाममात्र है। इस पुस्तकालय में एक संगोठी कक्ष भी है, जो लेखक और साहित्यकारों की बैठक एवं चर्चा के लिए है, यह कक्ष नि:शुल्क है। इस कक्ष में 40 चित्र है, जो मूर्धन्य साहित्यकारों, लेखकों एवं कवियों के है। इसके अलावा यहां ऐतिहासिक धरोहरें के 51 चित्र भी हैं, जिसमें ऐतिहासिक राजवाड़ा, महेश्वर का किला, जाम गेट, कांच मंदिर, कृष्णापुरा छत्री आदि प्रदर्शित है। पुस्तकालय का एक कक्ष संविधान कोना के नाम से है, जहां भारतीय संविधान की मूल प्रति की प्रतिकृति प्रदर्शित है। 251 पृष्ठीय इस प्रतिकृति के ऊपर सोने की परत है। साथ ही भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, भारतीय संविधान निर्माती के सदस्य पद्मभूषण श्री विनायक सीताराम सरवटे, संविधान का लोगो बनाने वाले चित्रकार दीनानाथ भार्गव तथा पुण्य श्लोका देवी अहिल्या बाई के चित्र है। पुस्तकालय का एक कोना कबाड़ से जुगाड़ का है, जहाँ अनुउपयोगी वस्तुओं से पुस्तकों के प्रति रूचि पैदा करने के लिए सुभाषित बनाये गए हैं। यह पुस्तकालय सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहता है, जहाँ पर रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी पत्र-पत्रिकाओं के अलावा प्रतियोगी तैयारी के लिए पढ़ाने के लिए आते है।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम सादलपुर में खेतों में जाने के रास्ता विवाद को तत्काल संज्ञान में लेकर निराकरण कराया ।

दैनीक आगाज इंडिया 9 जून 2025 धार। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम सादलपुर में खेतों में जाने का रास्ता विवाद विभिन्न माध्यमों से ज्ञात होने पर मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रोशनी पाटीदार द्वारा तहसीलदार, पटवारी, पुलिस

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जनजातीय कोल समाज प्राचीन काल से ही अपनी वीरता एवं गंभीरता के लिए जाना जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय समाज का समृद्ध एवं गौरवशाली इतिहाससमाज का देश की स्वतंत्रता एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदानजहां कोल जनजाति निवास करती है, वहां जांच कर जमीन के पट्टे दिए जाएंगेबाणसागर परियोजना के सरसी आईलैण्ड में जल पर्यटन का किया जाएगा विकासभगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी स्कूली पाठयक्रम में होगी शामिल13 जिलों में माता शबरी के नाम

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कृषि आधारित उद्योग लगाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

80 करोोड़ रुपये से अधिक के 135 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कियामुख्यमंत्री सुगम बस योजना की होगी शुरूआतमुख्यमंत्री ने की गाडरवाड़ा में गौशाला निर्माण की घोषणा दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : सोमवार, जून 9, 2025, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनका और राज्य सरकार का गाडरवारा के नागरिकों के साथ

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

ममलेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करने पर होमगार्ड निलंबित एवं पंडितों पर हुई कार्रवाई

  पटवारियों के दल की गुप्त जांच में हुआ खुलासा दैनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 ओंकारेश्वर – ( नि प्र ) पवित्र नगरी ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों से वीआईपी दर्शन के नाम पर रुपये लेकर ममलेश्वर भगवान के दर्शन करवाने की

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

टेंपो चालकों की मनमानी को लेकर मांधाता पुलिस ने चालानी कार्यवाही की तेज 

ओंकारेश्वर ( नि प्र ) दैनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 खंडवा, टेंपो चालकों की मनमानी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की तेज की नियमों की अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई – टेंपो चालक को लगातार मनमानी को लेकर मिल रही शिकायत पर मांधाता पुलिस ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है थाना प्रभारी ए

Read More »