विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री Kailash Vijayvargiya जी के मार्गदर्शन में एवं IDCA अध्यक्ष श्री Akash Vijayvargiya जी व नगर अध्यक्ष श्री Sumit Mishra जी के नेतृत्व में रानी लक्ष्मी बाई मंडल के वार्ड क्रमांक 8, 9 एवं 11 में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

विकसित भारत संकल्प सभा के अंतर्गत

दैनिक आगाज इंडिया 16 जून 2025 इन्दौर, इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप जी मौर्य ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष श्री अशोक चौहान, Kapil Tiwari Sunny (सन्नी), पार्षद दल सचेतक कमल वाघेला जी, पूर्व पार्षद नीता शर्मा जी, पार्षद राहुल जायसवाल जी, राजा जी यादव, गोविंद जी पवार वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल बसिया जी सभी वरिष्ठ मार्गदर्शक लक्ष्मीबाई मंडल के पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, मातृशक्ति एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 11 वर्षों के सफल, सक्षम एवं विकासोन्मुख शासनकाल पर विस्तार से चर्चा की गई एवं समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी संगठनात्मक रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।संचालन प्रीतेश रघुवंशी ने किया।

शेयर करे

Recent News