मतदान केन्द्रों में फोटो/विडियोग्राफी प्रतिबंधित

विधानसभा निर्वाचन-2023

मतदान केन्द्रों की 100 मीटर की परिधि के अन्दर मोबाईल/सेल्युलर/कार्डलेस फोन/वायरलेस सेट का उपयोग भी प्रतिबंधित किया गया

*कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किये प्रतिबंधात्मक आदेश।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने इन्दौर जिले की सभी 09 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवम्बर को विधानसभा चुनाव हेतु होने वाले मतदान तथा 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। यह आदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किये गये हैं।
आदेश के अनुसार मतदान के दिन 17 नवम्बर 2023 को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने तक मतदान केन्द्रों के भीतर और 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना स्थल पर किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की फोटो, विडियोग्राफी प्रतिबंधित किया गया है। इसी तरह 17 नवम्बर 2023 को मतदान एवं 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना के दौरान मतदान/मतगणना केन्द्रों की 100 मीटर की परिधि के अन्दर मोबाईल, सेल्युलर, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है।
उपर्युक्त प्रतिबन्ध भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत तथा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। यह प्रतिबन्ध अन्य किसी नियम/आदेश के प्रतिबन्धों के अतिरिक्त होंगे। यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त प्रतिबन्धात्मक आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जायेगा।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

देवी अहिल्या की पावन नगरी महेश्वर तथा मंडलेश्वर के सम्पूर्ण मंदिर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त बनाया जाये.

मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तम्बाकू पदार्थ का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये. उल्लंघन की दशा में दंडात्मक कार्यवाही की जाए. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने खरगोन जिला प्रशासन को दिए निर्देश. दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की पावन नगरी महेश्वर

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

नक्‍शा क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा चरण 2 जून से पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में शुरू किया जाएगा

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 दिल्ली, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) 2 जून 2025 से देश के पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) में नक्‍शा (शहरी आवासों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण) कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण का दूसरा चरण आयोजित करने जा रहा है। नक्‍शा में भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन पानीपत के किसानों से मिले श्री शिवराज सिंह

किसानों के बीच अभियान को लेकर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर खेती की विभिन्न तकनीकों का लिया जायजा कृषि विभाग का अमला और किसान मिलकर खेती की दशा और दिशा बदलेंगे – श्री शिवराज सिंह खेती को जीने की कोशिश करता हूं। किसान का

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विभिन्न राज्यों के विधायकों से किया वचुर्अल संवाद

कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा : श्री चौहान इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा : श्री शिवराज सिंह चौहान. हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम” : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान यह पहल भारतीय कृषि

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया कृषि उपज मंडी एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण ,विभिन्न ग्रामों में कृषकों से बात कर लिया कृषि गतिविधियों का जायेजा

खेतों में किया प्याज कली और फसलों की स्थिति का अवलोकन दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 खंडवा, शनिवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की टीम के साथ कृषि उपज मंडी समिति खंडवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की पायलट प्रोजेक्ट योजना ई-मंडी का अवलोकन कर इसकी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जामगोद गाँव के गरीब 13 साल से सीमांकन की गुहार लगा रहे है लेकिन अंतिम पंक्ति में खड़े इन गरीबो को अधिकारी समझते है तुच्छ।

अशोक रघुवंशी 9300006777 दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 देवास, यू तो भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की बात करते थकती नही, लेकिन देवास संसदीय क्षेत्र में आने वाले गाँव जामगोद के गरीब पिछले 13 साल से अपने बटवारे,नामांतरण के बाद सीमांकन के लिए भटक रहे है, जब सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी

Read More »