इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया फण्ड के तहत संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना पर कार्यशाला का आयोजन निपसिड क्षेत्रीय केंद्र इंदौर में किया गया |

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार)
पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र इंदौर, गोम्मटगिरि हातोद रोड इंदौर
दैनिक आगाज इंडिया दिनांक :- 17/06/2025

माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में आज दिनांक 17/06/2025 को निपसिड क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया फण्ड के तहत संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना पर कार्यशाला का आयोजन निपसिड क्षेत्रीय केंद्र इंदौर में किया गया | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से श्री दया शंकर, निदेशक, सुश्री निमिषा झा, मंत्री निजी सचिव एवं मंत्रालय के अन्य अधिकारीगण भी इस समीक्षा कार्यक्रम में उपस्थित रहे | कार्यक्रम में निपसिड क्षेत्रीय केंद्र इंदौर से डॉ. रीता पटनायक, क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. राजेश मिश्र उप निदेशक एवं क्षेत्रीय केंद्र के अन्य अधिकारीगण एवं निर्भया फण्ड के तहत महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर परियोजनाओं की लगभग 80 महिला लाभार्थी सम्मिलित हुई |
सर्वप्रथम माननीय मंत्री महोदया द्वारा“एक पेड़ माँ के नाम” मुहीम अंतर्गत क्षेत्रीय केंद्र इंदौर के परिसर में वृक्षा रोपण किया गया, तदुपरान्त माननीय मंत्री महोदया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया | डॉ. रीता पटनायक, क्षेत्रीय निदेशक सह संयुक्त निदेशक निपसिड द्वारा मंत्री महोदया का स्वागत करते हुए उद्घाटन भाषण से कार्यक्रम की ओपचारिक शुरुआत की गई | डॉ. राजेश मिश्र, उप निदेशक द्वारा क्षेत्रीय केंद्र इंदौर की प्रगति रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण किया गया जिसमे मुख्य रूप से क्षेत्रीय केंद्र इंदौर की प्रशासनिक एवं कार्मिक स्थिति, विभिन्न मिशन के तहत वर्ष 2024-25 में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रिसर्च स्टडी, बाल निर्देशन केंद्र की सेवाओं से लाभान्वित मानसिक विकार से पीड़ित बच्चों से संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गयी |
माननीय मंत्री महोदया ने भारत सरकार के विज़न से सभी को अवगत कराया और कहा की माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा महिलाओं के स्वाभिमान, आत्मरक्षा, सशक्तिकरण तथा स्वावलंबन के लिए महिला बाल विकास मंत्रालय के माध्यम से अनेक कार्य किए जा रहे है, मंत्री महोदया ने कहा की आज के भारत की नारी आत्मनिर्भर होने के साथ – साथ सशक्त भी हो रही है, देश में महिलाऐं छोटे से छोटे काम से लेकर अनेक प्रकार के कार्यों में अपना योगदान दे रही है | महिला बाल विकास मंत्रालय एवं निपसिड के माध्यम से बच्चों के सर्वोत्तम विकास की लिए आंगनवाडी कार्यकर्ता के क्षमतावर्धन हेतु चलाये जा रहे पोषण भी पढाई भी कार्यक्रमो की सराहना भी मंत्री महोदया द्वारा की गई |
डॉ. राजेश मिश्र उप निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र इंदौर द्वारा अंत में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया |

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान ….

दिनांक 18/06/2025 व 19/06/2025 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया माननीय सुश्री द्रौपती मुर्मू जी दिनांक 18/06/2025 को विमान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट आकर कार द्वारा एयरपोर्ट से व्हीव्हीआईपी रूट नं 01 से रेसीडेसीं जाऐंगी जिनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखते

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता

खंडवा में जल संरक्षण के लिए “जल संवाद” कार्यशाला हुई आयोजित दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 खंडवा,कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा खंडवा जिले में गिरते भूजल स्तर को रोकने एवं वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के सभी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभामे वाले 23 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण हुए सम्मानित।

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर, पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित। जनजागरूकता के लिए “सिकल सेल मित्र” पहल की होगी शुरुआत। सिकल सेल रोगियों के लिए 33 जिलों में लगाये जाएंगे विशेष शिविर। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर,राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इंदौर के सेठी नगर आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सरकार के पिछले 11 वर्षों में आंगनवाड़ी सेवाओं और महिला-बाल कल्याण योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला इस दशक ने नारी शक्ति के नेतृत्व में एक नए भारत की नींव रखी है: श्रीमती सावित्री ठाकुर दैनिक आगाज इंडिया  17 JUN 2025  Delhi भारत सरकार की

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

मंत्रि-परिषद ने म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 का किया अनुमोदन

   2 लाख नवीन पद होंगे निर्मितम.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 5163 करोड़ रुपये का अनुमोदन459 नवीन आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना, संचालन एवं भवन निर्माण के लिए 143 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृतिमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद का निर्णय दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : मंगलवार, जून 17, 2025,

Read More »