जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता

खंडवा में जल संरक्षण के लिए “जल संवाद” कार्यशाला हुई आयोजित

दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 खंडवा,कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा खंडवा जिले में गिरते भूजल स्तर को रोकने एवं वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय और निजी भवनों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर स्थापित किए जा रहे हैं। इस पहल में जिला प्रशासन, नगरीय और ग्रामीण स्थानीय निकायों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, गृहस्वामियों, पंचायतों और समुदाय आधारित संगठनों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह अभियान पांच चरणों में लागू किया जाएगा।
इसी क्रम में जल संरक्षण की आवश्यकता और इसके तकनीकी पक्ष पर विस्तृत चर्चा के लिए सोमवार को किशोर कुमार सभागृह में #जल_संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में जल संरक्षण के तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षण देने के लिए 36 मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे। प्रशिक्षण का संचालन देवास से आए जल विशेषज्ञ डॉ. सुनील चतुर्वेदी, निदेशक, विभावरी, देवास और प्रो. डॉ. समीरा नईम, समन्वयक, इंदौर-उज्जैन संभाग, राज्य आनंद संस्थान ने किया।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाना होगा। रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से हम न केवल अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। इस कार्यशाला में जल विशेषज्ञ डॉ. सुनील चतुर्वेदी ने जल संरक्षण की आवश्यकता और रूफ वाटर हार्वेस्टिंग की तकनीक पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व जिला पंचायत सभाकक्ष में 36 मास्टर ट्रेनरों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान ….

दिनांक 18/06/2025 व 19/06/2025 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया माननीय सुश्री द्रौपती मुर्मू जी दिनांक 18/06/2025 को विमान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट आकर कार द्वारा एयरपोर्ट से व्हीव्हीआईपी रूट नं 01 से रेसीडेसीं जाऐंगी जिनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखते

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभामे वाले 23 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण हुए सम्मानित।

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर, पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित। जनजागरूकता के लिए “सिकल सेल मित्र” पहल की होगी शुरुआत। सिकल सेल रोगियों के लिए 33 जिलों में लगाये जाएंगे विशेष शिविर। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर,राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया फण्ड के तहत संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना पर कार्यशाला का आयोजन निपसिड क्षेत्रीय केंद्र इंदौर में किया गया |

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार)पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र इंदौर, गोम्मटगिरि हातोद रोड इंदौरदैनिक आगाज इंडिया दिनांक :- 17/06/2025 माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में आज दिनांक 17/06/2025 को निपसिड क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इंदौर के सेठी नगर आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सरकार के पिछले 11 वर्षों में आंगनवाड़ी सेवाओं और महिला-बाल कल्याण योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला इस दशक ने नारी शक्ति के नेतृत्व में एक नए भारत की नींव रखी है: श्रीमती सावित्री ठाकुर दैनिक आगाज इंडिया  17 JUN 2025  Delhi भारत सरकार की

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

मंत्रि-परिषद ने म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 का किया अनुमोदन

   2 लाख नवीन पद होंगे निर्मितम.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 5163 करोड़ रुपये का अनुमोदन459 नवीन आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना, संचालन एवं भवन निर्माण के लिए 143 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृतिमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद का निर्णय दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : मंगलवार, जून 17, 2025,

Read More »