*नारी सशक्तिकरण केवल महिलाओं ही नही पूरे समाज का है सशक्तिकरण

*इंदौर पुलिस की महिला सुरक्षा टीम ने, चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के बीच पहुँच साझा की ये बात ।*

◆ *पुलिस टीम ने उन्हें महिला अपराधों, सायबर फ्रॉड के साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी किया जागरूक।*

दैनिक आगाज इंडिया 18 जनवरी 2025 इन्दौर – महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने तथा उनकी सुरक्षा और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘‘सृजन-नई दिशा नया गगन’’ सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को महिला सुरक्षा शाखा की पुलिस टीम चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल में पहुँची।

अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे व सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) सुश्री सोनू डाबर ने स्कूल की करीब 250 बालिकाओं को महिलाओं से जुड़े सामान्य अपराधों,मानव दुर्व्यापार व सामाजिक बातों की जानकारी के साथ, पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सृजन कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्देश्य से भी अवगत करवाया।
महिला पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं से रूबरू होते हुए कहा कि, नारी सशक्तिकरण केवल महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि समाज की उन्नति और देश के विकास का मार्ग है। अतः पूर्ण आत्मविश्वास व मेहनत से अपने सपनों को साकार करें और अपने परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें।

टीम ने सभी को पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए वर्तमान के साइबर अपराधों के साथ नशे के दुष्परिणामों के बारें में भी जागरूक किया।

एक अन्य कार्यक्रम में, इसी परिपेक्ष्य में महिला सुरक्षा शाखा की अवेयरनेस टीम के उनि शिवम ठक्कर व सउनि गयेन्द्र यादव रॉयल किड्स पब्लिक स्कूल के एनुअल फंक्शन के कार्यक्रम में पहुँचकर करीब 450 स्टूडेंट्स व पेरेंट्स को वर्तमान के विभिन्न सायबर फ्रॉड से बचने के लिए ध्यान रखने वाली बातों के साथ, महिला सुरक्षा व नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

शेयर करे

Recent News

बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

मोरटक्का रेलवे अंडरपास पुलिया पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण, यातायात पुनः शुरू

  दैनिक आगाज इंडिया ओंकारेश्वर  ( नि प्र ) इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित मोरटक्का रेलवे फाटक पर ब्रिज नंबर 816A के अंतर्गत अंडरपास पुलिया की चैनल लॉन्चिंग का कार्य मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान आठ घंटे तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। अब कार्य

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर नगरपरिषद मे पीआईसी की बैठक संपन्न 19 प्रस्ताव सर्व समिति से पारित 

दैनिक आगाज इंडिया 22 मई 2025 ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे )नगर परिषद के सभा कक्ष में प्रेसिडेंट इन काउंसिल के साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें जनहित एवं नगर हित के विभिन्न प्रस्तावो को सर्वसम्मति से PIC सदस्यों ने श्रीमती मनीषा परिहार अध्यक्ष  की अध्यक्षता में स्वीकृति प्रदान की गई   जनहित व नगर विकास

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम ने 1.50 लाख का किया फाइन, हाथों हाथ राशि वसूल की दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 21 मई 2025। आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार वार्ड 36 के अंतर्गत स्थित MR-11 सड़क पर होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल द्वारा नगर निगम से बिना अनुमति प्राप्त किए 15 हरे-भरे पेड़ों की

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

|| विकास की बात… भाजपा के साथ ||

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इन्दौर, नंबर 1 इंदौर के देश मे नंबर 1 सांसद  शंकर लालवानी  एवं उच्च शिक्षित युवा महापौर पुष्पमित्र भार्गव विधानसभा क्षेत्र क्र 4 विधायक अयोध्या की देवी स्वरूपनी श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़  के मार्गदर्शन व उपस्थिति मे आज प्रात: वर्षा ऋतु में होने वाले जल-जमाव की समस्या

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

मल्टी का गेट लगाने का कहा तो भाजपा नेता के बेटे को मारा पीटा और धमकाया..!

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इंदौर घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव विहार कालोनी स्थित गणेश धाम मल्टी में भाजपा क्षेत्र क्रमांक 1 के मीडिया प्रभारी देवेंद्र ईनाणी का परिवार रहता है यहीं पर उनके बेटे ने आरोपी विष्णु को मल्टी का गेट लगाकर जाने की बात कही तो आरोपी नाराज होकर फरियादी शैलेंद्र

Read More »