शिवाजी महाराज के आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया
——————————-
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से पुरस्कार व छात्रव्रति राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किए जाने की माँग
———————————
इंदैनिक आगाज इंडिया दौर।राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज की 359 जन्म जयंती हर्षोल्लास से मनाई।
राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र महाजन,
सचिव एकता शिंदे,विजय चौहान,प्रिया चौहान,मनोज भोंसले,मनीष सोनकर,अमित बाकलीवाल,विजय जैन,सुशील बरडिया,राम सोनी,विमल सचान आदि ने शिवाजी वाटिका स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिवाजी महाराज को नमन किया और उनके अदम्य साहस को प्रणाम किया।
राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी फ़ाउंडेशन के श्री महाजन ने बताया की शिवाजी प्रतिमा पर शिवाजी महाराज के आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर माँग की है,सरकार द्वारा खेल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कार व छात्रव्रति के नाम राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया जाए। सद्भावनाओं सहित शैलेन्द्र महाजन अध्यक्ष
राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी
फ़ाउंडेशन