“इंदौर की अंतर्राष्ट्रीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी का भारतीय डाक विभाग द्वारा सम्मान” भारतीय डाक विभाग इंदौर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी सुश्री अद्विका अग्रवाल का U15 अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता नेपाल में गोल्ड पदक जीतने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया | इसमें सुश्री प्रीती अग्रवाल, पोस्ट मास्टर जनरल मुख्य अतिथि रही व विभाग की और से “माय स्टाम्प” भेंट कर सम्मानित किया गया | सुश्री अद्विका अग्रवाल 14 वर्ष की बाएं हाथ की टेबल टेनिस खिलाडी हैं | उनके द्वारा कई अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में पदक प्राप्त किये गए हैं एवं वर्तमान में उनकी WTT में U15 में विश्व रैंक 127 हैं | सुश्री अद्विका अग्रवाल के द्वारा संबोधन में कहा कि वर्तमान में हमारे सर्वंगीण विकास के लिए खेल एक आवश्यक अंग हैं | साथ ही वर्तमान में खेलो में उज्जवल भविष्य की असीम सम्भावनाये हैं | प्रत्येक युवा को किसी न किसी खेल से आवश्यक रूप से जुडा होना चाहिए | इंदौर की पहचान सम्पूर्ण भारत एवं सम्पूर्ण विश्व में बनाये रखने के लिए मैं सतत प्रयास करते हुवे भविष्य में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का पूर्ण प्रयास करुँगी | मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सुश्री अद्विका अग्रवाल के द्वारा U15 अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता नेपाल में टीम गोल्ड एवं जॉर्डन एवं बेल्जियम में रजत एवं कास्य पदक जीतने की उपलब्धि पर उनका यह सम्मान किया जा रहा हैं | वे एक उभरती हुई प्रतिभा हैं जिन्होंने केवल 14 वर्ष की छोटी उम्र में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में पदक प्राप्त कर इंदौर एवं मध्यप्रदेश का नाम सम्पूर्ण विश्व में रोशन किया हैं | वे टेबल टेनिस U15 में मध्य प्रदेश की न 1 खिलाडी हैं | डाक विभाग विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा प्रतिभाओ का सदैव सम्मान एवं प्रोत्साहन करता रहा हैं | इसी कड़ी में यह आयोजन किया गया हैं | इस कार्यक्रम में सुश्री अद्विका अग्रवाल के परिजन, कोच , डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे |

