गौवंश संरक्षण के लिए महू के ग्राम आशापुरा में 17 हेक्टऱ भूमि पर बनेगी गौशाला

10 हजार से अधिक गौवंश को मिलेगा प्राकृतिक परिक्षेत्र

आगामी 5 दिवस में गौशाला निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश

गौ शाला हेतु चयनित स्थल की फेंसिंग करने एवं प्लानिंग करने के दिए निर्देश

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर, 20 फरवरी 2025। नगर निगम इंदौर को गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से महू स्थित ग्राम आशापुरा में 17 हेक्टऱ शासकीय भूमि आवंटित की गई है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा गौशाला स्थल का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने गौवंश की सुरक्षा, चिकित्सा एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित 17 हेक्टर शासकीय भूमि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला निर्माण हेतु आवंटित भूमि पर तत्काल फेंसिंग कर इसे संरक्षित किया जाए।

इसके साथ ही, निगमायुक्त श्री वर्मा ने गौवंश की सुरक्षा एवं देखभाल को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी 4 से 5 दिनों के भीतर गौशाला निर्माण कार्य शुरू करने के क्रम में शेड निर्माण, गौवंश के लिए पेयजल की व्यवस्था हेतु तालाब निर्माण एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

नगर निगम इंदौर द्वारा गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आवारा एवं असहाय गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा। इस गौशाला में गौवंश के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे गौसंवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही गौशाला निर्माण होने जाने पर लगभग 10 हजार से अधिक गोवंश को आसरा मिलेगा एवं वन क्षेत्र से लगे होने के कारण गोवंश को गौशाला परिक्षेत्र मे खुले में भ्रमण की आजादी भी रहेगी, इस प्रकार से यहां पर गौवंश के लिये गौशाला बनाई जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान स्वामी श्री अच्युयानंद महाराज जी, अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर, प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री असित खरे, एसडीएम श्री परमार, एसडीओ फॉरेस्ट श्री कैलाश जोशी, नायब तहसीलदार सहित राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता

खंडवा में जल संरक्षण के लिए “जल संवाद” कार्यशाला हुई आयोजित दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 खंडवा,कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा खंडवा जिले में गिरते भूजल स्तर को रोकने एवं वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के सभी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभामे वाले 23 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण हुए सम्मानित।

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर, पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित। जनजागरूकता के लिए “सिकल सेल मित्र” पहल की होगी शुरुआत। सिकल सेल रोगियों के लिए 33 जिलों में लगाये जाएंगे विशेष शिविर। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर,राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया फण्ड के तहत संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना पर कार्यशाला का आयोजन निपसिड क्षेत्रीय केंद्र इंदौर में किया गया |

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार)पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र इंदौर, गोम्मटगिरि हातोद रोड इंदौरदैनिक आगाज इंडिया दिनांक :- 17/06/2025 माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में आज दिनांक 17/06/2025 को निपसिड क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इंदौर के सेठी नगर आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सरकार के पिछले 11 वर्षों में आंगनवाड़ी सेवाओं और महिला-बाल कल्याण योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला इस दशक ने नारी शक्ति के नेतृत्व में एक नए भारत की नींव रखी है: श्रीमती सावित्री ठाकुर दैनिक आगाज इंडिया  17 JUN 2025  Delhi भारत सरकार की

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

मंत्रि-परिषद ने म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 का किया अनुमोदन

   2 लाख नवीन पद होंगे निर्मितम.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 5163 करोड़ रुपये का अनुमोदन459 नवीन आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना, संचालन एवं भवन निर्माण के लिए 143 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृतिमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद का निर्णय दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : मंगलवार, जून 17, 2025,

Read More »