दैनिक आगाज इंडिया 21 अप्रैल 2025, जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों जिसमें डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत संविधान और संविधान में पूजनीय बाबासाहेब अंबेडकर के योगदान एवं वक्फ सुधार जन जागरण अभियान पर विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक दुबे नगर महामंत्री श्री सुधीर कोल्हे, श्री हरप्रीत सिंह बक्शी, श्री भारत पारख, श्री घनश्याम शेर,महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती कंचन गिदवानी उपाध्यक्ष श्रीमती वृंदा गौड़, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री रघु यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री शेख असलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।