महापौर द्वारा शहीद भगत सिंह एवं शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण*

दैनिक आगाज इंडिया 23 मॉर्च 2025 इन्दौर, देश के स्वतंत्रता संग्राम में फांसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद भगत सिंह व हेमू कालानी का 102 वा जन्मदिन 23 मार्च 2025 पर इंदौर के कलेक्टर कार्यालय तिराहे पर स्थापित अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय सिंधी समाज के संस्थापक सदस्य जे पी मूलचंदानी ने बताया कि प्रातः 8: बजे इंदौर की समस्त सिंधी संस्थाओं पंचायतों सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।साथ ही सिंधी वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जे पी मूलचंदानी,दयाल ठाकुर विजय मालानी, विजय माखीजा, जवाहर मंगवानी,अशोक खुबानी,नरेश फुंदवानी नरेन्द्र ईसरानी, भागचंद पुरस्वानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शेयर करे

Recent News