घोषणाओं की चकाचौंध में प्रदेश की ज़मीन पर निवेश गायब” — नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

निवेश नहीं, सिर्फ़ इवेंट: झूठी ब्रांडिंग, सच्चाई से कोसों दूर
दैनिक आगाज इंडिया 23 मई 2025 भोपाल ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मोहन सरकार पर सवाल दागे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मई को बेंगलुरु में ‘इनवेस्ट इन एमपी’ सत्र में भाग लेते हुए 7,935 करोड़ रुपये के निवेश और 18,975 नौकरियों के वादे किए। लेकिन ज़मीनी सच्चाई कुछ और है:
“मध्यप्रदेश में निवेश सम्मेलन ऐसे हैं जैसे शादी के कार्ड बांटे जाएँ, लेकिन दूल्हा-दुल्हन का अता-पता ही न हो!”
सरकार ने 18 नई औद्योगिक नीतियों और BEML जैसे उदाहरणों का हवाला दिया, लेकिन GIS 2025 में घोषित ₹30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से कितने धरातल पर आए हैं — इसका जवाब अब तक नहीं मिला।

  1. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS): वादों की भीड़, नतीजों की कमी
    • ₹30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव सिर्फ़ काग़ज़ों तक ही सीमित हैं।
    • सरकार जनता को यह नहीं बता पा रही कि कितने प्रस्तावों पर काम शुरू हुआ है।
    • क्या GIS सिर्फ़ इवेंट मैनेजमेंट है या प्रदेश के विकास का साधन?
  2. FDI में बुरी हालत: राष्ट्रीय हिस्से का सिर्फ 0.22% (2019–2024)
    • मध्यप्रदेश पूरे देश में 15वें स्थान पर — ₹4,563 करोड़ FDI (2019–2024)।
    • महाराष्ट्र (₹6.71 लाख करोड़), कर्नाटक (₹4.27 लाख करोड़) से मीलों पीछे।
    नेता प्रतिपक्ष का सवाल:
    FDI के संदर्भ में मध्यप्रदेश की स्थिति को देखते हुए, क्या सरकार व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) में सुधार के लिए ठोस नीतिगत बदलावों पर विचार कर रही है?
  3. MSMEs को अनदेखा: 18 लाख इकाइयाँ, पर महज़ ₹1785 करोड़ का बजट
    Udyam Registered MSMEs in Madhya Pradesh
    Industry type Unites
    Micro 17,90,550
    Small 19,162
    Medium 1,144
    Total 18,10,856
    • प्रदेश में 18,10,856 MSMEs हैं (Micro: 17.9 लाख), पर बजट नाममात्र का।
    • मुख्यमंत्री देश से निवेश ला रहे हैं, पर राज्य के उद्यमियों को ही समर्थन नहीं।
  4. साल दर साल निवेश के दावे, मगर मध्यप्रदेश पिछड़ा क्यों?
    रिपोर्ट वर्ष मध्यप्रदेश स्थान
    आर्थिक सर्वेक्षण (भारत सरकार) 2023 10वाँ
    एक्सपोर्ट प्रिपेयरनेस इंडेक्स (नीति आयोग) 2022 10वाँ
    स्टेट ऑफ स्टेट्स रिपोर्ट (CRISIL) 2022 7 वाँ
    इंडिया टुडे रिपोर्ट 2022 12 वाँ

“अगर सिर्फ समिट से निवेश आता तो हम टॉप 5 में होते, न कि 10वें या 12वें स्थान पर।” – नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार

  1. विश्व मंचों पर अनुपस्थिति: दावोस में MP नदारद
    • WEF दावोस 2025 में महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल को आमंत्रण मिला — मध्यप्रदेश नहीं।
    • महाराष्ट्र को मिला ₹15 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव।
    नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी का भाजपा सरकार से प्रश्न: जब दुनिया भर के निवेशकों के सामने खुद को प्रस्तुत करने का मौका था, तो मध्यप्रदेश क्यों गायब रहा?
  2. आईटी और स्टार्टअप्स: मध्यप्रदेश बना पलायन का कारण
    • आउटलुक बिजनेस (मार्च 2025) की “Startup Outperformers Ranking” में मध्यप्रदेश 15वें स्थान पर।
    • भोपाल-इंदौर जैसे शहर बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई से कोसों पीछे।

“पढ़ा-लिखा युवा नौकरी के लिए बाहर पलायन कर रहा है — यह कैसा विकास?” – नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

216 मरीज़ों का चयन, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

⁠नि: शुल्क घुटना प्रत्यारोपण शिविर का भव्य शुभारंभ दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 इंदौर ।स्वर्णिम फ़ाउंडेशन, आरोग्य भारती मालवा प्रांत, श्री सांईबाबा मंदिर संस्थान छत्रीबाग एवं नीमा ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क घुटना प्रत्यारोपण शिविर शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि नगर कमिश्नर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर रिंकेशकुमार वैश्य एवं गौशालाओं के उन्नयन कर्ता स्वामी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह मार्गदर्शन में खरीफ सीजन के पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 12 जून तक किया जा रहा है। अभियान के दौरान केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ कृषकों व वैज्ञानिकों का आपस में संवाद किया जा रहा है।

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जिला अस्पताल में कैंसर जागरूकता एवं सुपर स्पेशलिटी शिविर का आयोजन

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 बेतुल, जिला चिकित्सालय बैतूल के एमसीएच सेंटर में 8 जून को कैंसर जागरूकता एवं सुपर स्पेशलिटी शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार ने बताया कि शिविर का शुभारंभ बैतूल विधायक श्री हेमंत खंड़ेलवाल एवं श्री सुधाकर पवार द्वारा किया गया। बैतूल विधायक

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

आज नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही है और विभिन्न क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत कर रही है: प्रधानमंत्री

पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई भूमिका तय की है: प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक विभिन्न पहलों का ध्यान हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर रहा है: प्रधानमंत्री दैनिक आगाज इंडिया

Read More »