प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

प्रदेश के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होने का दिया आमंत्रण

दैनिक अगाज इंडिया भोपाल : सोमवार, जून 23, 2025,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रमों के लिए मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान्तर्गत खंडवा जिला भूगर्भ-जल भंडारण में पूरे देश में प्रथम आया है और मध्यप्रदेश ने शीर्ष चार राज्यों में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की प्रेरणा गुजरात सरकार से मिली है, जहाँ पुराने कुएं, बावड़ियों, नदी तटों का जीर्णोद्धार कर भूगर्भ-जल भंडारण के विशेष काम किये गये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को अभियान के समापन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से सम्मिलित होकर आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रण दिया, जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सहर्ष स्वीकार किया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चार स्तंभों-गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के विकास की दिशा में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने, खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों को बढ़ावा देने और कृषि आधारित उद्योगों के नए अवसर सृजिन करने के उद्देश्य से आगामी 12-13 और 14 अक्टूबर को सीहोर जिले में 2 लाख से अधिक किसानों का वृहद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस सम्मेलन के उद्घाटन करने के लिए निमंत्रण दिया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से जनजातीय अंचल धार में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है। उन्होंने पार्क के भूमि-पूजन और औद्योगिक खंडों के आवंटन के लिए भी प्रधानमंत्री श्री मोदी को आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन इस वर्ष अक्टूबर माह तक प्रारंभ हो जाएगी, प्रधानमंत्री श्री मोदी को इसका करने का न्यौता भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सलवाद समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत डेढ़ वर्ष में 10 से अधिक नक्सलवादी मारे गए हैं जिन पर एक करोड़ 62 लाख रुपए का इनाम था। प्रदेश का बालाघाट एकमात्र नक्सल प्रभावित जिला था, जिसमें तहसील स्तर पर ही कुछ नक्सल गतिविधियां रह गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की घोषणा के अनुरूप मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवादी गतिविधियों पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विगत नौ वर्षों से कर्मचारियों की रुकी हुई पदोन्नति का समाधान निकाला है। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति के नए नियम बनाए गए हैं, जिससे लगभग 5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और 2 लाख से अधिक नवीन पदों की भर्ती का रास्ता खुलेगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि तीन हजार वर्ष पूर्व महाकाल की नगरी उज्जैन से कालगणना की जाती थी, जिसे औपनिवेशिक शक्तियों के कारण पहले पेरिस और फिर ग्रीनविच को स्टैंडर्ड टाइम बना दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एशिया के वैज्ञानिक सहमत हैं कि समय की शुद्ध गणना पूर्व दिशा से होनी चाहिए, जिसके लिए भारत सर्वोत्तम देश है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने उज्जैन के निकट एक नई वेधशाला स्थापित की है, जो भविष्य में समय गणना का केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में जनवरी में स्टैंडर्ड टाइम के संबंध में एक वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस सम्मेलन का भी आमंत्रण दिया। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने आदिकाल में सुशासन और गणतंत्र की स्थापना की थी। इनकी गौरव गाथा को महानाट्य के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों में मंचन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अलंकरण शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी से सहयोग का निवेदन किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के मूलमंत्र ‘सबका साथ-सबका विकास’ सबका प्रयास और सबका विकास पर प्रदेश सरकार कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर संभागायुक्त द्वारा महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की…

विकास कार्यों का लिया जायजा दैनिक आगाज इंडिया धार 23 जून 2025। इंदौर संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा आज धार जिले के भ्रमण के दौरान धरमपुरी पहुंचकर सबसे पहले अपनी पत्नी के साथ में श्री बिल्वमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने बेंट संस्थान में

Read More »

इंदौर में आबकारी विभाग द्वारा 18 शराब दुकानों पर पंजीबद्ध प्रकरणों में से 09 और दुकानों पर 22.95 लाख का जुर्माना अधिरोपित।

03 दिन पूर्व 08 दुकानों पर 20.82 लाख का जुर्माना लगाया गया था , अब तक 18 में से 17 दुकानों पर 43.75 लाख का जुर्माना अधिरोपित, 01 प्रकरण शेष। दैनिक आगाज इंडिया 23 जून 2025 इंदौर, उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और मदिरा दुकानों पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला आबकारी विभाग ने पिछले

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर संभाग आयुक्‍त श्री दीपक सिंह द्वारा एग्रो प्रोसेसिंग एंटरप्राइज यूनिट का अवलोकन किया

संभाग आयुक्त श्री सिंह ने समूह की दीदीयों से चर्चा कर इसकी शुद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा दैनिक आगाज इंडिया धार 23 जून 2025। इंदौर संभाग आयुक्‍त श्री दीपक सिंह द्वारा सोमवार को विकासखंड मनावर के ग्राम सिंघाना में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री प्रियंक

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा “गुरु पूर्णिमा पर्व” ऋषव गुप्ता

पर्व आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न दैनिक आगाज इंडिया 23 जून 2025 खंडवा, शहर में गुरु पूर्णिमा पर्व आयोजन के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता यादव , कलेक्टर श्री

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करें

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश दैनिक आगाज इंडिया 23 जून 2025 खंडवा, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में संचालित जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्यों को इस माह के अंत तक सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट

Read More »