महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी किए गए कर्त्तव्यस्थ

महाशिवरात्रि_पर्व 26 फरवरी को मनाया जावेगा। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को कर्त्तव्यस्थ किया है। जारी आदेश अनुसार चल समारोह के आगे अपर कलेक्टर श्री अरविन्द चौहान तथा संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला को कर्त्तव्यस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी कर्त्तव्यस्थ किया गया है।

दैनिक आगाज इंडिया 24 फरवरी 2025 खंडवा कार्यपालिक दण्डाधिकारी 26 फरवरी को विशेष रूप से रात्रि में अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करेंगे तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री बजरंग बहादुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा रहेंगे। इसके अलावा अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा / हरसूद/पंधाना/पुनासा पर्व के दौरान अपने-अपने अनुभाग में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिम्मेदार रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की जानकारी से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता को अवगत करायेंगे।
इसके अलावा महाशिवरात्रि पर्व के दौरान औंकारेश्वर में अत्यधिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों/जिला अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री शिवम प्रजापति (आई.ए.एस) अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश काशिव ओमकारेश्वर मन्दिर में दर्शन व्यवस्था के प्रभारी होंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा अपने स्तर से प्रत्येक दल के साथ उनके अनुभाग के पटवारियों को कर्तव्यस्थ करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की जानकारी से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता को अवगत करायेंगे।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल हेतु आयुष विभाग का अभिनव प्रयास।873 नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, परंपरागत औषधियों और योग को मिला प्रोत्साहन।

दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 इंदौर मुख स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता और परंपरागत उपचार पद्धतियों के जनहित में प्रचार-प्रसार को लेकर आयुष विभाग इंदौर ने एक उल्लेखनीय पहल की है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल” विषय पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

मध्यप्रदेश में स्पेसटेक पर पहली उच्च स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक सम्पन्न।

आईआईटी इंदौर में आयोजित परामर्श से स्पेसटेक नीति निर्माण को मिली दिशा। दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 इन्दौर, मध्यप्रदेश को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा गत दिवस आईआईटी इंदौर में ‘एमपी स्पेसटेक नीति

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर  को  वाराणसी व उज्जैन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा . ममलेश्वर महालोक की तैयारी 

ममलेश्वर ओंकारेश्वर को लेकर शीघ्र ट्रस्ट बनाया जाएगा   दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 खण्डवा, ओंकारेश्वर ( ललित दुबे ) ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है ऐसे में उज्जैन महालोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर ममले तीनश्वर महालोक दोनों मंदिरों को मिलाकर ट्रस्ट बनाने की मांग लंबित है भारतीय पुरातत्व विभाग

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वर्षा जल संरक्षण हेतु नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

जल गंगा संवर्धन अभियान सेव वॉटर साइक्लोथॉन 15 जून को दैनीक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 14 जून 2025। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम इंदौर द्वारा लगातार नागरिकों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

लव जेहाद के लिए फंडिंग और साज़िशकर्ता कांग्रेसी पार्षद को भी आरोपी बनाए।

क़ादरी के पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच हो———————————-मोहन सरकार, योगी सरकार की तरह इस मामले में सख़्त क़ानून बनाए———————————- दैनीक आगाज इंडिया 14 जून 2025 इंदौर ।लव जेहाद में पकड़े गए आरोपियों को कांग्रेस पार्षद द्वारा फंडिंग किए जाने के कबूलनामे के आधार पर आरोपी बनाकर पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच की जाए।भाजपा

Read More »