दैनिक आगाज इंडिया 24 अप्रैल 2025 ,मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डीएसपी श्री उमाकांत चौधरी को उनके लंबे और अनुकरणीय सेवाकाल के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक 2024 से सम्मानित किया गया है। श्री चौधरी को यह सम्मान उनके सराहनीय कार्यों, ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है।
**श्री उमाकांत चौधरी ने पुलिस सेवा में 25 वर्षों से अधिक समय तक सेवा दी है।
बुरहानपुर को जिला घोषित किए जाने पर उन्होंने वहां पुलिस व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2005 में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दी और 2007 में केंद्रीय गृहमंत्रालय (भारत सरकार)ने उन्हें “इंटरनल सिक्योरिटी मेडल”*से सम्मानित किया।
2015 में डीएसपी बनने के बाद उन्होंने सिंहस्थ 2016, लोकसभा व विधानसभा चुनाव (2018, 2019, 2023, 2024) जैसे अनेक महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में अग्निशमन और आपात सेवा संचालन भी उत्कृष्ट रहा।
डीएसपी ट्रैफिक रहते हुए उन्होंने कई नई पहलें शुरू कीं, जिनमें स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, पर्यावरण अनुकूल यातायात प्रणाली और जनता सहभागिता जैसे नवाचार शामिल रहे। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और जन-जागरूकता अभियानों का प्रयोग किया, जिससे इंदौर जैसे शहरों में ट्रैफिक संचालन में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
पर्यटन विभाग में उनकी कार्यशैली उल्लेखनीय रही है। बतौर डिप्टी डायरेक्टर (फिल्म एवं पर्यटन), उन्होंने प्रदेश को फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पहल के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रपति द्वारा “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली अवॉर्ड” से नवाज़ा गया।उनके मार्गदर्शन में १०० से अधिक प्रभावशाली शूट और कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुए।**