आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर आंध्र प्रदेश की विज्ञान और नवाचार योजनाओं के लिए केंद्रीय सहायता की मांग की

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav


आंध्र प्रदेश ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी पहलों को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र से सहायता की मांग की: दैनिक आगाज इंडिया 23 MAY 2025 नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर आंध्र प्रदेश को आधुनिक हाई-टेक हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रौद्योगिकी सहायता की मांग की है। उन्होंने राज्य को उभरती प्रौद्योगिकियों और वैज्ञानिक नवाचार के केंद्र में बदलने के उद्देश्य से कई प्रस्ताव भी रखे।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए संबंधित विभागों द्वारा पूर्ण विचार और उचित अनुवर्ती कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री नायडू ने बैठक के दौरान, राज्य में केंद्र सरकार की “विज्ञान धारा” योजना के बेहतर उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। श्री नायडू ने आंध्र प्रदेश में जमीनी स्तर पर नवाचार और अनुसंधान क्षमताओं को सशक्त बनाने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान किया।

प्रमुख प्रस्तावों में तिरुपति में एक राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग केंद्र की स्थापना शामिल है। यह इस क्षेत्र में शैक्षणिक और वैज्ञानिक संस्थानों के लिए उच्च-स्तरीय अनुसंधान और गणनाओं की आवश्यकताओं का समर्थन करेगी। विशाखापत्तनम में आंध्र प्रदेश मेडटेक ज़ोन (एएमटीज़ैड) को विज्ञान और प्रौद्योगिकी-संचालित इकोसिस्टम के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। इसमें राज्य केंद्रीय वैज्ञानिक एजेंसियों के साथ भविष्य में सहयोग की मांग की गई है।

मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) प्रयोगशाला की स्थापना का अनुरोध किया। श्री नायडू ने जीवन विज्ञान में अनुसंधान और उद्योग संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक समर्पित बायोटेक पार्क तथा एक जैव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसके अलावा राज्य को क्वांटम प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने की दृष्टि से राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के अंतर्गत शामिल होने में गहरी रुचि व्यक्त की। राज्य ने किसानों के लिए कृषि-तकनीक समाधानों को मजबूत करने के लिए केंद्रीय सहायता भी मांग की है। मुख्यमंत्री ने डीप टैक और एकीकृत नवाचार प्लेटफार्मों सहित भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए आंध्र प्रदेश को एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में ब्रांडिंग करने में सहायता का आह्वान किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्य के सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए सभी क्षेत्रों में विज्ञान आधारित विकास को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में वैज्ञानिक विकास के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम है। केंद्रीय मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया कि सभी प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और अन्य संबंधित विभागों के परामर्श से जांच की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने प्रमुख राष्ट्रीय मिशनों में राज्य सरकारों को सम्मिलित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बात पर बल दिया कि सभी प्रस्तावों को अधिकतम और समावेशी परिणाम सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रक्रियाओं और नीतिगत ढाँचों का पालन करना चाहिए।

बैठक केंद्र-राज्य सहयोग को प्रगाढ करने और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तालमेल बनाने के लिए एक मजबूत इरादे का संकेत देती है। केंद्र के समर्थन से, ये पहल क्षेत्र में नवाचार-संचालित विकास का एक नया मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं।

शेयर करे

Recent News

अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रतिबंध के बावजूद मोरटक्का ब्रिज से भारी वाहनों का आवागमन जारी, एक बल्कर हादसे से बाल-बाल बचा

दैनिक आगाज इंडिया 3 जून 2025ओंकारेश्वर, ( नि प्र ) इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर स्थित नर्मदा नदी के मोरटक्का ब्रिज पर शासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक लापरवाही के चलते प्रतिदिन सैकड़ों भारी भरकम वाहन गुजर रहे हैं। रविवार दोपहर ऐसा ही एक बल्कर होटल गोपाल मिडवे

Read More »

लालबाग में आधुनिक मुक्ताकाश का निर्माण किया जायेगा।

दैनिक आगाज इंडिया 2 जून 2025 इन्दोर, संभागायुक्त कार्यालय में वास्तुविद ने दिया प्रजेंटेशन। 19वीं सदी में जैसा लालबाग पैलेस था, उसको उसी स्वरूप में दिखाने के पूरे प्रयास किये जाएंगे। स्कूली बच्चों को अपनी कला प्रतिभा दिखाने के लिए आधुनिक मुक्ताकाश का निर्माण किया जायेगा। जिसमें नाटकों का मंचन होगा। इससे स्थानीय कला को

Read More »
बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

पद का अहंकार बीजेपी में चरम पर, एक दूसरे को नीचा दिखाने कोई कसर नही छोड़ रहे, भूल गए  इस सत्ता को पाने कितनी कुर्बानियां हुई।

अशोक रघुवंशी 9300006777 दैनिक आगाज इंडिया 2 जून 2025 इन्दौर, मध्यप्रदेश बीजेपी में सबकुछ सही चल रहा है ? नही अहंकारी मानसकिता में जकड़े हुई नेता प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों की नकल कर अपने आप को मोदी साबित करने में लगे है। वो भूल गए विपक्ष का दर्द क्या होता है वो भूल गए इस सत्ता

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर शहर के चिन्हित ब्लेक स्पाट पर होंगे तकनीकी सुधार, मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था के कार्य।

शहर के अनेक चौराहों के होंगे लेफ्ट टर्न चौड़े। वाहनों से सामग्री बेचने वाले व्यक्तियों के वाहनों के होंगे पंजीयन निरस्त। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न। दैनिक आगाज इंडिया 2 जून 2025 इंदौर शहर के यातायात सुधार के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसके लिये

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

सभी सीएमओ प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय को शीघ्र पूर्ण करायें

कलेक्टर ने टीएल की बैठक में दिये निर्देश दैनिक आगाज इंडिया 2 जून 2025 टीकमगढ़ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी सीएमओ को प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समग्र आधार

Read More »