रामगढ़ से महाराष्ट्र तक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जलवा ही जलवा।

….प्रणव बजाज….

दैनिक आगाज इंडिया 24 नवंबर 2024 इंदौर, राजस्थान के अलवर से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अलवर के रामगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक राजनीतिक जलवा देखने को मिला है। यादव महाराष्ट्र में भाजपा के चुनाव प्रभारी है। यादव जब महाराष्ट्र के चुनाव में व्यस्त थे, तभी उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र अलवर के रामगढ़ के उपचुनाव के लिए भी रामगढ़ आना पड़ा। यानी यादव ने अपने रामगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक में सफल रणनीति बनाई। यादव को भाजपा में चुनावी राजनीति का अनुभवी नेता माना जाता है। इससे पहले राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश में भी यादव प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं। इस बार जब महाराष्ट्र में यादव को प्रभारी बनाया गया तो उनके सामने शरद पवार, उद्धव ठाकरे जैसे प्रभावशाली नेता थे। भले ही महाराष्ट्र में कांग्रेस का कोई दम न हो, लेकिन महा अघाड़ी की चुनौतियां बहुत थी। यह सही है कि महाराष्ट्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति भी रही, लेकिन भूपेंद्र यादव ने शांत तरीके से विधानसभा स्तर पर रणनीति बनाई। आमतौर पर भूपेंद्र यादव मीडिया से दूर रहते हैं, इसलिए राजनीति में उनकी चर्चा कम होती है। मीडिया में आने के बजाए भूपेंद्र यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के निकट ज्यादा रहते हैं। भाजपा में राष्ट्रपति चुनाव तक में भूपेंद्र यादव की सक्रिय भूमिका होती है। 288 में से 231 सीटें महायुति को मिलना बताता है कि महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव ने कितनी मेहनत की है। एक ओर जहां महाराष्ट्र जैसे प्रदेश की रणनीति बनाई वहीं यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ के उपचुनाव को जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। रामगढ़ से वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जुबेर खान ने 17 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में स्वयं भूपेंद्र यादव रामगढ़ से 2 हजार मतों से पीछे रहे, लेकिन इसके बावजूद उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार खुशवंत सिंह ने 14 हजार मतों से जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस ने दिवंगत विधायक जुबेर खान के पुत्र आर्यन खान को उम्मीदवार बनाया था। यादव ने जो रणनीति बनाई उसी में उन खुशवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया जिन्होंने गत बार बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। तब खुशवंत को 40 हजार से भी ज्यादा वोट मिले। भूपेंद्र यादव का आकलन रहा कि जब खुशवंत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 40 हजार वोट प्राप्त कर सकते हैं तो भाजपा का उम्मीदवार बनने पर जीत पक्की हो जाएगी। इसे भूपेंद्र यादव का प्रभाव ही कहा जाएगा कि बागी खुशवंत सिंह को उप चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा में कोई विरोध नहीं हुआ। कुछ लोगों ने शुरुआत दौर में विरोध का प्रयास किया तो भूपेंद्र यादव ने समझाइश कर शांत कर दिया। यादव की रणनीति से ही कांग्रेस की परंपरागत सीट पर भाजपा को जीत मिली है। अब महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चयन में भी यादव की सक्रिय भूमिका है। भूपेंद्र यादव को सब पता है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल हेतु आयुष विभाग का अभिनव प्रयास।873 नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, परंपरागत औषधियों और योग को मिला प्रोत्साहन।

दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 इंदौर मुख स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता और परंपरागत उपचार पद्धतियों के जनहित में प्रचार-प्रसार को लेकर आयुष विभाग इंदौर ने एक उल्लेखनीय पहल की है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल” विषय पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

मध्यप्रदेश में स्पेसटेक पर पहली उच्च स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक सम्पन्न।

आईआईटी इंदौर में आयोजित परामर्श से स्पेसटेक नीति निर्माण को मिली दिशा। दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 इन्दौर, मध्यप्रदेश को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा गत दिवस आईआईटी इंदौर में ‘एमपी स्पेसटेक नीति

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर  को  वाराणसी व उज्जैन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा . ममलेश्वर महालोक की तैयारी 

ममलेश्वर ओंकारेश्वर को लेकर शीघ्र ट्रस्ट बनाया जाएगा   दैनीक आगाज इंडिया 15 जून 2025 खण्डवा, ओंकारेश्वर ( ललित दुबे ) ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है ऐसे में उज्जैन महालोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर ममले तीनश्वर महालोक दोनों मंदिरों को मिलाकर ट्रस्ट बनाने की मांग लंबित है भारतीय पुरातत्व विभाग

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वर्षा जल संरक्षण हेतु नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

जल गंगा संवर्धन अभियान सेव वॉटर साइक्लोथॉन 15 जून को दैनीक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 14 जून 2025। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम इंदौर द्वारा लगातार नागरिकों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

लव जेहाद के लिए फंडिंग और साज़िशकर्ता कांग्रेसी पार्षद को भी आरोपी बनाए।

क़ादरी के पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच हो———————————-मोहन सरकार, योगी सरकार की तरह इस मामले में सख़्त क़ानून बनाए———————————- दैनीक आगाज इंडिया 14 जून 2025 इंदौर ।लव जेहाद में पकड़े गए आरोपियों को कांग्रेस पार्षद द्वारा फंडिंग किए जाने के कबूलनामे के आधार पर आरोपी बनाकर पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच की जाए।भाजपा

Read More »