इंदौर जिले में आगामी सभी त्यौहार एवं पर्व आपसी सद्भाव, एकता के साथ शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाएंगे- इंदौर की गौरवशाली परम्परा को कायम रखा जायेगा.

शांति समिति की बैठक सम्पन्न.


दैनिक आगाज इंडिया 25 फरवरी 2025 इंदौर जिले में आगामी महीनों में आने वाले सभी धर्मों के त्यौहार एवं पर्व आपसी सद्भाव, एकता एवं भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाये जायेंगे। इंदौर की गौरवशाली गंगा-जमुनी परंपरा को कायम रखा जाएगा। त्यौ हार एवं पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यववस्थार हर हाल में कायम रखी जाएगी। यह निर्णय आज यहां कलेक्टरर श्री आशीष सिंह की अध्यवक्षता मंग सम्पमन्न हुई शांति समिति की बैठक में लिये गए। बैठक में शांति समिति के पुर्नगठन का निर्णय भी लिया गया। तय किया गया कि जिला और थाना स्तेर की शांति समितियों को पुर्नगठित कर नये सक्रिय सदस्यय समिति से जोड़े जायेंगे।
बैठक में आगामी महीनों में आने वाले त्यौेहारों एवं पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यकवस्थान बनाये रखने तथा प्रशासनिक व्यावस्था ओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि त्यौ हारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ताा इंतजाम रहेंगे। शांति एवं कानून व्य वस्थाम बिगाड़ने वालों के विरूद्ध सख्तय कार्रवाई की जायेगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी त्यौहार एवं पर्व आपसी सद्भाव, एकता के साथ शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाएंगे और हर हाल में इंदौर की गौरवशाली परम्परा को कायम रखा जायेगा।
बैठक में अतिरिक्तग पुलिस कमिश्नार श्री अमित सिंह, डीसीपी डॉ. ऋषिकेश, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में त्यौहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति, मार्गों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल प्रबंध तथा सतत विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें जिससे कि किसी को परेशानी नहीं हो और त्यौहार आपसी सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण रूप से मना सके। मार्गों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दें। विद्युत आपूर्ति सतत बनाये रखने के लिये समुचित व्यसवस्थाक की जाये। बैठक में श्री सिंह ने कहा कि 14 मार्च को धुलेन्डीख और 19 मार्च को रंग पंचमी पर आमजन की सुविधा के लिए विशेष पेयजल आपूर्ति की जाये। शहर में जहां-जहां सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है अथवा सीवरेज कार्य हेतु सडक को खोदा गया है वहां पेचवर्क कर रास्ता सही किया जाये। रमजान माह के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करायें। होली को देखते हुये वन मण्डलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि हरे वृक्षों की कटाई न हो। इस हेतु वे नगर निगम क्षेत्र में तथा शहर के नजदीक वाले ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ पर शासकीय वन सम्पदा रखी रहती है, उसकी सुरक्षा हेतु आवश्यक कर्मचारियों की ड्युटि लगायेंगे। वन विभाग विभिन्न काउन्टरों के माध्यम से हर्बल कलरों का विक्रय करें, जिससे आम जन को एक ओर अच्छे कलर उपलब्ध हो सकेंगे वहीं दूसरी ओर शरीर को होने वाले नुकसानों से भी बचा जा सकेगा। इस हेतु हर क्षेत्र में प्रमुख स्थानों जैसे छावनी चौराहा, मालवा मिल चौराहा, जिंसी चौराहा, नवलखा चौराहा आदि पर काउन्टर खोले जाये या किसी दुकान के माध्यम से हर्बल कलरों का विक्रय कराया जायें।
अतिरिक्तद पुलिस कमिश्नेर श्री अमित सिंह ने कहा कि आगामी त्यौुहारों एवं पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यमवस्था बनाये रखने के लिये सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहेंगे। शांति भंग करने वालों के विरूद्ध सख्ते कार्रवाई की जायेगी। रमजान माह एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस गश्त एवं पुलिस बल बढाई जाना सुनिश्चित किया जायेगा। थाना स्तर भी शांति समिति की बैठक का आयोजन कर छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित थाना प्रभारी के साथ भ्रमण करेंगे। शराब पीकर या लापरवाही से तेजी से दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहन आदि चलते हुए पाये जाने पर यथोचित कार्यवाही की जायेगी। पुलिस विभाग व्दारा शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात रहेगा व संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी पेट्रोलिंग करते रहेंगे।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान ….

दिनांक 18/06/2025 व 19/06/2025 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया माननीय सुश्री द्रौपती मुर्मू जी दिनांक 18/06/2025 को विमान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट आकर कार द्वारा एयरपोर्ट से व्हीव्हीआईपी रूट नं 01 से रेसीडेसीं जाऐंगी जिनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखते

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता

खंडवा में जल संरक्षण के लिए “जल संवाद” कार्यशाला हुई आयोजित दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 खंडवा,कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा खंडवा जिले में गिरते भूजल स्तर को रोकने एवं वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के सभी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभामे वाले 23 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण हुए सम्मानित।

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर, पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित। जनजागरूकता के लिए “सिकल सेल मित्र” पहल की होगी शुरुआत। सिकल सेल रोगियों के लिए 33 जिलों में लगाये जाएंगे विशेष शिविर। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर,राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया फण्ड के तहत संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना पर कार्यशाला का आयोजन निपसिड क्षेत्रीय केंद्र इंदौर में किया गया |

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार)पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र इंदौर, गोम्मटगिरि हातोद रोड इंदौरदैनिक आगाज इंडिया दिनांक :- 17/06/2025 माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में आज दिनांक 17/06/2025 को निपसिड क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया

Read More »