लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण दौड़

दैनिक आगाज इंडिया 25 मई 2025 इंदौर। पुण्यश्लोका लोक माता देवी अहिल्याबाई जी होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्मजयंती वर्ष के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई। माता अहिल्या को समर्पित महिला सशक्तिकरण दौड़ शहर की हृदयस्थली राजवाड़ा से रीगल चौराहे तक आयोजित गई नारी शक्ति और माता अहिल्याबाईजी होलकर को समर्पित रही।कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती वृंदा गौड़ ने बताया कि देवी अहिल्याबाई जी की 300वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रमों के श्रृंखला में नारी शक्ति को समर्पित मैराथन दौड़ राजवाड़ा से रीगल चौराहे तक सुबह 6:00 बजे आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं,खेल संगठन एवं आम नागरिक सम्मिलित हुए। मैराथन दौड़ में सांसद श्री शंकर लालवानी, संभाग प्रभारी श्री राघवेंद्र गौतम,विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री महेंद्र हार्डिया,श्री मधु वर्मा, कार्यक्रम की सहसंयोजक श्रीमती वृंदा गौड़,श्रीमती अंजू माखीजा,श्री दिनेश वर्मा, पार्षद श्री कमल वाघेला,श्री राजीव जैन,सुश्री रूपाली पेंढारकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शेयर करे

Recent News