संविधान कराता है गौरव और स्वाभिमान के साथ हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में फहराया राष्ट्र-ध्वज उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

दैनिक आगाज इंडिया 26 जनवरी 2025 इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व-गुण के फलस्वरूप यह संभव हुआ है। आज संपूर्ण विश्व में भारत की गरिमा और साख बढ़ रही है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए शहीद राष्ट्रभक्तों और सभी सेनानियों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज संविधान निर्माताओं के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। हमारा संविधान गौरव और स्वाभिमान के साथ हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध भी कराता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक वर्ष में प्रदेश के चहुँमुखी विकास के साथ प्रदेश की जनता के हित में जन-सहयोग से जो कार्य हुए हैं, उनसे मध्यप्रदेश विकसित राज्य के रूप में पहचान बना रहा है। इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के लगभग साढ़े आठ करोड़ नागरिकों को जाता है, जो इस पहचान के शिल्पकार रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश की हमारी यात्रा निरंतर चल रही है।

संविधान दिवस के माध्यम से हमारा राष्ट्र संविधान की महिमा को एक उत्सव के रूप में मनाता है। 76वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्सव, उमंग और देशभक्ति के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जोश और जुनून के साथ उत्साह भरे वातावरण में इंदौर के नेहरू स्टेडियम में झण्डावंदन किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक एवं नयनाभिराम झांकियां भी निकाली। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।

अभूतपूर्व उत्साह के बीच 19 प्लाटूनों ने प्रस्तुत की आकर्षक परेड

76वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत अभूतपूर्व उत्साह का माहौल था। समारोह में 19 प्लाटूनों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद खुली जीप से सम्पूर्ण परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड कमाण्डरों से परिचय भी प्राप्त किया। परेड के दौरान सशस्त्र दलों द्वारा हर्ष फायर किये गये। खुला आसमान तिरंगे के तीन रंगों से सराबोर हो गया। समारोह में परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आईपीएस श्री आदित्य सिंघारिया ने किया। बीएसएफ के बैंड ने देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत राष्ट्रीय धुनों से सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

18 विभागों द्वारा निकाली गई नयनाभिराम झाँकियाँ

गणतंत्र दिवस समारोह में शासकीय विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित नयनाभिराम झाँकियाँ निकाली गई। इनमें मुख्य रूप से नगर निगम इंदौर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कचरे का रीड्यूस, रीयूज और रीसाइकल करना ताकि कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सके। समारोह में खजराना गणेश मंदिर, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जिला पंचायत इंदौर, स्वास्थ्य विभाग, यातायात विभाग, पुलिस विभाग, मेट्रो रेल, उद्योग विकास निगम, केन्द्रीय जेल, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, महिला बाल विकास, वन विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण, आईटीआई और उद्यानिकी विभाग की शासकीय योजनाओं के लाभों को प्रदर्शित करती हुई झाँकियां निकाली गई।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुतियां

गणतंत्र दिवस समारोह में तीन विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रीयता, देशभक्ति, एकता और सद्भावना पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सीएम राइज स्कूल अहिल्या आश्रम क्रमांक 02 की बालिकाओं ने देशप्रेम की भावना से सराबोर और राष्ट्रीय गीतों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुति दी। माँ उमिया देवी पाटीदार कन्या स्कूल राऊ के बच्चों ने विभिन्न प्रान्तों के लोकनृत्य और लोकगीत पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति, साहस और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए पुरस्कृत

समारोह के दौरान उत्कृष्ट परेड प्रस्तुत करने पर प्लाटूनों को पुरस्कृत किया गया। “अ” वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15वी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल तथा द्वितीय पुरस्कार सीमा सुरक्षा बल को दिया गया। “ब” वर्ग में प्रथम पुरस्कार एनसीसी और द्वितीय पुरस्कार जिला यातायात पुलिस बल को प्राप्त हुआ। “स” वर्ग का प्रथम पुरस्कार सृजन को तथा द्वितीय पुरस्कार रेडक्रास को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिल्ली पब्लिक स्कूल को प्रथम, मॉ उमिया देवी पाटीदार कन्या स्कूल राऊ को द्वितीय और अहिल्या आश्रम क्रमांक 02 को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह झांकियों में प्रथम पुरस्कार नगर निगम, द्वितीय पुरस्कार औद्योगिक केन्द्र विकास निगम तथा तृतीय पुरस्कार केन्द्रीय जेल को दिया गया। मुख्य समारोह में वर्षभर विभागीय कार्यों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्वच्छतामित्रों आदि को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

समारोह में सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदीवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग सहित बड़ी संख्या में शासकीय अधिकारी–कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

नुक्कड़ नाटक से गूंजा सड़क सुरक्षा संदेश…

दैनिक आगाज इंडिया 19 फरवरी 2025 इंदौर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शासकीय माता जीजाबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं और आम नागरिकों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक, कविता और ड्रामा के जरिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुधीर सक्सेना, एसपी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा अप्रैल माह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीज़न 17 की थीम का शुभारंभ किया।

दैनिक आगाज इंडिया 19 फरवरी 2025 इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा अप्रैल माह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीज़न 17 की थीम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सात मूर्धन्य संपादकों की स्मृति में आयोजित होने वाले आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के संयोजक श्री सुदेश तिवारी

Read More »
बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

एमएसएमई विकास नीति-2025 और स्टार्ट-अप पॉलिसी एवं कार्यान्वयन योजना-2025 के को मंजूरी

दैनिक आगाज इंडिया 18 फरवरी 2025 भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए म.प्र. एमएसएमई विकास नीति-2025 और स्टार्ट-अप पॉलिसी और कार्यान्वयन योजना-2025 को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में आर्थिक सशक्तिकरण

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

खंडवा कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंकलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश दैनिक आगाज इंडिया 18 फरवरी 2025 खंडवा शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शासकीय कार्यालयों से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्याओं

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर को मिलने वाली एक ओर बड़ी सौगात …अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का कार्य पूर्णता की ओर ||

।दैनिक आगाज इंडिया 18 फरवरी 2025 इंदौर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार ने आईएसबीटी (ISBT) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, जो अब अपने अंतिम चरणों में है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, निर्धारित समय सीमा, और सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को

Read More »

दैनिक आगाज़ इंडिया टीम