
मध्यप्रदेश

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी
दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह मार्गदर्शन में खरीफ सीजन के पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 12 जून तक किया जा रहा है। अभियान के दौरान केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ कृषकों व वैज्ञानिकों का आपस में संवाद किया जा रहा है।