दैनिक आगाज इंडिया 27 मई 2025 इंदौर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश जी ने इंदौर भाजपा कार्यालय पर संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के बीच देवी अहिल्या त्रिशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों व वन नेशन वन इलेक्शन अभियान की व्यापक समीक्षा की
कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर ने समाज व राष्ट्र उत्थान के कार्यों में आदर्श स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की नीतियां देवी अहिल्याबाई होल्कर की नीतियों से प्रेरित है. उनके जीवन से देश की प्रत्येक नारी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने देवी अहिल्या बाई की सेवा, त्याग, तपस्या, सुशासन, लोक कल्याण और धर्म व आध्यात्म को लेकर किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की।
सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने मे देवी अहिल्याबाई होल्कर ने हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान में हमारी सरकारें जिस उद्देश्य व ध्येय के साथ आगे बढ़ रही हैं, कहीं ना कहीं राष्ट्र निर्माण की हमारी यह प्रक्रिया देवी अहिल्या बाई होल्कर की नीतियों से प्रेरित हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें भी हमारी सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने के लिए कृत संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों के अंत्योदय का लक्ष्य ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ सभी को पक्का आवास दिलाना है, जो देवी अहिल्याई के शासन व्यवस्था से प्रेरित है। उन्होंने जिस तरह शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किए और बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय खोले तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनाई गई नई भारतीय शिक्षा पद्धति ग्रामीण व शहरी भारत का भविष्य है।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने देवी अहिल्याबाई त्री शताब्दी वर्ष के संगठनात्मक कार्यक्रमों व संगठन के आगामी कार्य योजना की जानकारी दी,,,
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती,भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, इंदौर संभाग भाजपा संगठन प्रभारी राघवेंद्र गौतम,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोधे ,बाबू सिंह रघुवंशी विधायक मालिनी गौड़ ,उषा ठाकुर,मनोज पटेल,मधु वर्मा,सूरज केरो,घनश्याम शेर सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।
