प्रदेश में बनेगी साइंस सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 28, 2025,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में साइंस सिटी विकसित की जाएगी। इस संबंध में राज्य सरकार विचार कर रही है। विज्ञान का अधिक से अधिक उपयोग कर प्रदेशवासियों के जीवन को सुगम और सरल बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। नवीन तकनीक का उपयोग करते हुए किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं का सरलीकरण किया जा रहा है। इसमें ड्रोन सर्वे, फसल सर्वे के कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों सहित जनसामान्य की रूचि और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान गतिविधियों का विस्तार संभाग स्तर तक किया जाएगा। आने वाले समय में मध्यप्रदेश विज्ञान के क्षेत्र में सम्पन्न और समृद्ध बनें इस उद्देश्य से राज्य सरकार नवाचारों तथा अन्य गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह विचार विज्ञान भवन में मीडिया से चर्चा में व्यक्त किए।

 

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

साइबर अपराध! जागरूकता ही सुरक्षा है: डॉ. कपूर

साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजनइंदौर, 20 मार्च 2025. सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एंड कोआर्डिनेशन कमिटी, इंदौर द्वारा आयकर विभाग , इंदौर के सहयोग से केंद्र सरकार के इंदौर में पदस्थ अधिकारियो व कर्मचारियों के लिए, साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया । यह कार्यशाला 20/03/2025 गुरुवार को आयकर विभाग, इंदौर में आयोजित की

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

संभागायुक्त कार्यालय में ‍सिंहस्थ-2028 के पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

संभागायुक्त श्री दीपक ‍सिंह ने अधिकारियों को सभी तरह के निर्माण एवं संधारण के कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। दैनिक आगाज इंडिया 20 मॉर्च 2025 इन्दौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज संभागायुक्त कार्यालय में सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर संभाग में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

जोन क्रमांक 11 में धार कोठी में स्वीकृति के विपरीत निर्माण पाए जाने पर निगम की रिमूवल कार्यवाही

दैनिक आगाज इंडिया 20 मॉर्च 2025 इंदौर,आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर अवैध निर्माण के विरुद्ध निगम की रिमूवल कार्यवाही लगातार जारी है।आयुक्त श्री वर्मा के निर्देश के क्रम में आज जोन 11 अंतर्गत 76 धार कोठी पर स्वीकृति के विपरीत निर्माण करने अवैध पेंट हाउस बनाने और व्यावसायिक निर्माण पाए जाने पर रिमूवल

Read More »